वायरल

Viral Video: हिरण का शिकार करने के बाद उसे घसीटकर ले जाता दिखा बाघ, रणथंभौर नेशनल पार्क से सामने आया हैरान करने वाला नजारा

राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ बेहरहमी से हिरण का शिकार करने के बाद उसे घसीटकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है.

Viral Video: हिरण का शिकार करने के बाद उसे घसीटकर ले जाता दिखा बाघ, रणथंभौर नेशनल पार्क से सामने आया हैरान करने वाला नजारा
शिकार के बाद हिरण को घसीटता बाघ (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: जंगल में रहने वाले शेर, बाघ, तेंदुआ और चीता जैसे खूंखार शिकारी जानवर खुद से कमजोर जानवरों का शिकार करते हैं. शिकार से जुड़े कई वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं और अब राजस्थान (Rajasthan) के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान (Ranthambore National Park) से एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बाघ (Tiger) बेरहमी से हिरण (Deer) का शिकार करने के बाद उसे घसीटकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है. इस नजारे को जंगल सफारी का आनंद ले रहे पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. इस वीडियो को रणथंभौर नेशनल पार्क ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं.

पर्यटकों के लिए यह जीवन के एक चक्र की दुर्लभ झलक थी, जो रणथंभौर की सीमाओं के भीतर पनपने वाले अदम्य जंगल की याद दिलाती है. जंगल सफारी के दौरान कुछ पर्यटकों ने बाघ को एक हिरण के शव को घसीटते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हुए देखा, ताकि वो ताजा शिकार के बाद बढ़िया भोजन का आनंद ले सके. यह भी पढ़ें: Tiger Video: जंगल सफारी के दौरान घूमता हुआ दिखा बाघ, लोगों ने बीच में रोकी गाड़ियां

शिकार के बाद हिरण के घसीटकर ले जाता बाघ

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ हिरण का शिकार करने के बाद उसे घसीटकर किसी सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा है, जहां वो आराम से अपने भोजन का आनंद ले सके. बता दें कि रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान अक्सर अपने परिसर से ऐसे वन्य जीवन के क्षणों को इंस्टाग्राम पर शेयर करता है. इससे पहले मार्च में पर्यटकों ने एक वीडियो अपने कैमरे में कैद किया था, जिसमें एक बाघ अपने शिकार को एक जलाशय में खींचने का प्रयास करता दिख रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2024 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).