वायरल

Viral Video: मुंबई की इस महिला ने बिस्कुट और चाय से बनाए पॉप्सिकल्स, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

इंटरनेट पर खाने की चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट्स के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. जिसमें कुछ पसंद आते हैं तो कुछ डिजास्टर साबित होते हैं. चाय के साथ एक्पेरिमेंट्स का एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. मुंबई की एक फ़ूड ब्लॉगर ने चाय-बिस्किट पॉप्सिकल की अपनी रेसिपी से इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों और फ़ॉलोवर्स को प्रभावित किया है.

Viral Video: मुंबई की इस महिला ने बिस्कुट और चाय से बनाए पॉप्सिकल्स, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
बिस्कुट और चाय के पॉप्सिकल्स (Photo Credits: Insta)

इंटरनेट पर खाने की चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट्स के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. जिसमें कुछ पसंद आते हैं तो कुछ डिजास्टर साबित होते हैं. चाय के साथ एक्पेरिमेंट्स का एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. मुंबई की एक फ़ूड ब्लॉगर ने चाय-बिस्किट पॉप्सिकल की अपनी रेसिपी से इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों और फ़ॉलोवर्स को प्रभावित किया है. महिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर'diningwithdhoot' नाम से वीडियो शेयर किया और यह रेसिपी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. चाय-बिस्किट पॉप्सिकल बनाने के लिए महिमा ने बिस्कुट के एक पैकेट को क्रश करके कुल्फी मोल्ड स्टिक में क्रम्बल्स डालकर शुरू किया. इसके बाद, उसने दूध की चाय को सांचों में डाला और उन्हें ढंक दिया. फिर, उसने पॉप्सिकल्स को फ्रीजर में रख दिया औरकुछ घंटों के बाद, चिल्ड चाय-बिस्किट पॉप्सिकल्स का आनंद लिया. यह भी पढ़ें: Maggi With Curd: ट्विटर पर शख्स ने दही के साथ मैगी की तस्वीर की शेयर, भड़के यूजर्स, देखें वायरल ट्विट और मीम्स

इस पॉप्सिकल फॉर्म में कॉम्बो और भी बेहतर है और बाहर की गर्मी को देखते हुए चाय पीने का सही तरीका है, ”महिमा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में कहा. सोशल मीडिया यूजर्स को यह रेसिपी बहुत पसंद आ रही है और पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपने आइडिया और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: Maggi Laddu! यूजर ने मैगी लड्डू बनाकर ट्विटर पर किया पोस्ट, लोगों ने कहा अब दर्द बर्दास्त नहीं होता, देखें मजेदार रिएक्शन्स

इस रेसिपी को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,'कभी नहीं सोचा था कि इस फ्लेवर के साथ पॉप्सिकल बना सकते हैं! इसे ट्राय करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता, ”एक यूजर ने कहा. एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, "यह बहुत अच्छा है.मुझे बहुत पसंद आया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2021 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).