वायरल

Viral Video: यह डॉग 5 स्टार होटल में करता है जॉब, अन्य कर्मचारियों के तरह मिलती है तगड़ी सैलरी

एक कुत्ते का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो 5 स्टार होटल में नौकरी करता है. बताया जाता है कि एक कुत्ते को उसके मालिक ने छोड़ दिया था और उसके पास कोई ठिकाना नहीं था, तब बैंगलोर के एक फाइव स्टार होटल ने न सिर्फ उसे रहने के लिए छत दी, बल्कि उसे नौकरी पर भी रख लिया और उसे दूसरे कर्मचारियों की तरह सैलरी भी दी जाती है.

Viral Video: यह डॉग 5 स्टार होटल में करता है जॉब, अन्य कर्मचारियों के तरह मिलती है तगड़ी सैलरी
5 स्टार होटल में जॉब करता है यह डॉग (Photo Credits: Instagram)

Dog Viral Video: आम लोग अपनी रोजी रोटी के लिए कहीं न कहीं नौकरी करते हैं, लेकिन क्या आपने किसी जानवर (Animal) को नौकरी (Job) करते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि एक कुत्ते (Dog) का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो 5 स्टार होटल (5 Star Hotel) में नौकरी करता है. बताया जाता है कि एक कुत्ते को उसके मालिक ने छोड़ दिया था और उसके पास कोई ठिकाना नहीं था, तब बैंगलोर के एक फाइव स्टार होटल ने न सिर्फ उसे रहने के लिए छत दी, बल्कि उसे नौकरी पर भी रख लिया और उसे दूसरे कर्मचारियों की तरह सैलरी भी दी जाती है.

बताया जाता है कि बर्नी नाम का यह कुत्ता द ललित अशोक बैंगलोर आया तो वह अकेला और बुरी तरह से डरा हुआ था, लेकिन होटल के कर्मचारियों ने उसे दिल से न सिर्फ स्वीकार किया, बल्कि उसे रोजगार भी दिया. अन्य कर्मचारियों की तरह बर्नी को भी आईडी कार्ड दिया गया और उसे मुख्य खुशी अधिकारी के पोस्ट पर नियुक्त किया गया. यह भी पढ़ें: मालिक के लिए हेल्पर बना पालतू कुत्ता, भारी-भरकम बोरे को ढोने में ऐसे की मदद (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

यह डॉग मेहमानों और कर्मचारियों को हंसाने का काम करता है. इसके साथ ही होटल में रहने वाले लोग उसके साथ वॉक करने, भोजन करने और उसके साथ घूमने का विकल्प चुन सकते हैं. बर्नी को अन्य कर्मचारियों की तरह वेतन दिया जाता है और सैलरी के रूप में सब उसे गले लगाते हैं और प्यार करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2022 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).