Viral Video: पानी पीने के लिए वॉटर कूलर के पास जा पहुंचा प्यासा कुत्ता, महिला ने ऐसे की बेजुबान जानवर की मदद
दिल जीतने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्यासा कुत्ता पानी पीने के लिए वाटर कूलर के पास पहुंच जाता है, तभी एक महिला पानी पीने में प्यासे कुत्ते की मदद करती है. यह वीडियों लोगों के दिलों को जीत रहा है.
Viral Video: देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी (Scorching Heat) ने लोगों को बेहाल कर रखा है. चिलचिलाती गर्मी और लू (Heat Wave) के गर्म थपेड़ों से इंसान तो इंसान जानवर भी बेहाल हैं. इंसानों के साथ-साथ जानवरों और पक्षियों के लिए भी इस प्रचंड गर्मी को झेल पाना काफी मुश्किल हो रहा है. ऐसे में कई लोग बेजुबान जानवरों की मदद करते हुए इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक प्यासा कुत्ता (Thirsty Dog) पानी पीने के लिए वाटर कूलर के पास पहुंच जाता है, तभी एक महिला पानी पीने में प्यासे कुत्ते (Dog) की मदद करती है. यह वीडियों लोगों के दिलों को जीत रहा है.
इस वीडियो को aajithee नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे पांच लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इसके साथ ही अधिकांश लोग इस वीडियो को देखने के बाद यही कह रहे हैं कि इस महिला की तरह हम सभी को जानवरों और पक्षियों की मदद करनी चाहिए. यह भी पढ़ें: शाही अंदाज में कुत्ते ने की भैंस की सवारी, जानवर के स्टाइल को देख उड़े लोगों के होश (Watch Viral Video)
प्यासे कुत्ते की महिला ने की मदद
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भीषण गर्मी में प्यास से परेशान होकर कुत्ता पानी पीने के लिए वाटर कूलर के पास पहुंचता है. पहले तो वो खुद से पानी पीने की कोशिश करता है और नल से टपक रहे पानी को चाटने लगता है, तभी एक महिला की नजर उस पर पड़ती है और वो कुत्ते के पास पहुंचकर एक कागज के गिलास में पानी भरकर उसके सामने रख देती है. इसके बाद कुत्ता महिला के पास जाकर पानी पीने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

