वायरल

Viral Video: जंगली चूहे के साथ खेल रही थी महिला, उसके बाद जानवर ने किया कुछ ऐसा...देखें वीडियो

जंगलों में या सड़कों पर पाए जाने वाले जंगली जानवरों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. अगर आप उन्हें चिढ़ाते हैं तो ये आपके लिए खतरा बन सकते हैं. ऐसा ही एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक महिला जंगली चूहे के साथ खेलने की कोशिश करती है लेकिन ये जंगली चूहा महिला के ड्रेस पर चढ़ जाता है.

Viral Video: जंगली चूहे के साथ खेल रही थी महिला, उसके बाद जानवर ने किया कुछ ऐसा...देखें वीडियो
महिला के कपड़ों पर चढ़ा जंगली चूहा (Photo Credits: Insta)

Viral Video: जंगलों में या सड़कों पर पाए जाने वाले जंगली जानवरों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. अगर आप उन्हें चिढ़ाते हैं तो ये आपके लिए खतरा बन सकते हैं. ऐसा ही एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक महिला जंगली चूहे के साथ खेलने की कोशिश करती है लेकिन ये जंगली चूहा महिला के ड्रेस पर चढ़ जाता है और उसे जोर से पकड़ लेता है. FailArmy नाम के एक पेज से वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया और इसे कैप्शन दिया, “जंगली जानवरों को प्रोत्साहित मत करो!" यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: जख्मी तेंदुए का शख्स को फोटो लेना पड़ा महंगा, गुस्साए जानवर ने कर दिया हमला, देखें वीडियो

वीडियो में दिखाइ दे रहा है कि महिला प्यार से जंगली चूहे को बुलाती है, लेकिन जानवर उसके कपड़े पर कूद जाता है और उसमें घुसने की कोशिश करता है. डरी हुई महिला चिल्लाने लगती है और उसे दूर भगाने के लिए कूदने लगती है. बता दें कि Possum विशेष रूप से एक जंगली चूहा है जो जंगलों में पाया जाता है. वे आमतौर पर काटते नहीं हैं, लेकिन ऐसा तब कर सकते हैं जब उन्हें खतरा महसूस हो. इनके संपर्क में आने से गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं.

यहां देखें वीडियो:

 

 
 
 

View this post on Instagram

 
 
 

 

A post shared by FailArmy (@failarmy)

वीडियो वायरल हो गया है और इसे 3 लाख 62 हजार से अधिक व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं.यूजर्स इसे देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाए और इस पर भद्दे कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, 'मैं महिला इर्द-गिर्द कूदते हुए डांस देखना बंद नहीं कर सकता, वहीं दूसरे ने मजाक में लिखा, 'क्या होता है जब आप कुछ लोगों के साथ अच्छा बनने की कोशिश करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2021 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).