Viral Video: विशालकाय किंग कोबरा को बार-बार छेड़ रहा था शख्स, गुस्साए नागराज ने किया ऐसा पलटवार कि…
कई बार सांप के साथ खिलवाड़ करना भारी भी पड़ जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक विशालकाय किंग कोबरा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बार-बार किंग कोबरा को छेड़ता है, जिससे नागराज को गुस्सा आता है और वो पलटकर उस पर वार करता है.
King Cobra Snake Viral Video: किंग कोबरा (King Cobra) को सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियों में सबसे खतरनाक माना जाता है, इसलिए पल भर में मौत के घाट उतारने की क्षमता रखने वाले किंग कोबरा से अधिकांश लोग डरते हैं. सांपों से डरने वाले लोग अक्सर यही कामना करते हैं कि कभी भी उनका पाला किसी सांप से न पड़े, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें सांपों से जरा सा भी डर नहीं लगता है. ऐसे लोग बेखौफ होकर सांपों से खिलवाड़ तक करने से बाज नहीं आते हैं, लेकिन कई बार सांप के साथ खिलवाड़ करना भारी भी पड़ जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक विशालकाय किंग कोबरा (Giant King Cobra) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स बार-बार किंग कोबरा को छेड़ता है, जिससे नागराज को गुस्सा आता है और वो पलटकर उस पर वार करता है.
करीब 10 फीट लंबे खतरनाक और जहरीले किंग कोबरा के साथ खिलवाड़ करते शख्स के इस वीडियो को Murliwale Hausla नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा तेजी से जमीन पर रेंगता है, लेकिन बार-बार छेड़े जाने पर किंग कोबरा शख्स पर अटैक करता है. यह भी पढ़ें: King Cobra Viral Video: पकड़ने की कोशिश करने पर आया किंग कोबरा को गुस्सा, हवा में उछलकर नागराज ने किया शख्स पर अटैक
देखें वीडियो-
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में एक शख्स का सामना 10 फीट लंबे किंग कोबरा से होता है. किंग कोबरा को देखते ही शख्स बिना किसी डर के उसे पकड़ने की कोशिश करता है. शख्स बार-बार सांप को छेड़ता है, जिससे नागराज को गुस्सा आ जाता है और वो शख्स पर पलटवार करता है, लेकिन शख्स स्फूर्ति दिखाते हुए शख्स उसके हमले से बच जाता है. शख्स वीडियो में इस सांप के बारे में लोगों को जानकारी देता हुआ भी नजर आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

