वायरल

Viral Video: मुर्गी के चूजों पर बाज ने किया अटैक, शिकार करने आए शिकारी पक्षी को मां ने ऐसे सिखाया सबक

एक मां मुर्गी का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने बच्चों की रक्षा के लिए न सिर्फ शिकारी बाज से भिड़ जाती है, बल्कि उसे सबक भी सिखाती है. दरअसल, एक बाज मुर्गी के बच्चों पर शिकार के इरादे से अटैक कर देता है, जिसके बाद अपने बच्चों की रक्षा के लिए मुर्गी बाज से जा भिड़ती है और उसे ऐसा सबक सिखाती है कि वो जिंदगी भर याद रखेगा.

Viral Video: मुर्गी के चूजों पर बाज ने किया अटैक, शिकार करने आए शिकारी पक्षी को मां ने ऐसे सिखाया सबक
मुर्गी ने बाज को सिखाया सबक (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: मां (Mother) की ममता की जितनी मिसाल दी जाए उतनी ही कम है. इस दुनिया में मां ही ईश्वर का दिया हुआ वो अनमोल तोहफा है जो अपने बच्चों के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देती है. बच्चे पर अगर कोई आंच आ जाए तो वो सारी दुनिया से अकेले ही लड़ लेती है. मां की ममता का उदाहरण पेश करने वाले वैसे तो आपने कई वीडियो देखे होंगे. इसी कड़ी में एक मां मुर्गी (Chicken) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो अपने बच्चों की रक्षा के लिए न सिर्फ शिकारी बाज (Hawk) से भिड़ जाती है, बल्कि उसे सबक भी सिखाती है. दरअसल, एक बाज मुर्गी के बच्चों पर शिकार के इरादे से अटैक कर देता है, जिसके बाद अपने बच्चों की रक्षा के लिए मुर्गी बाज से जा भिड़ती है और उसे ऐसा सबक सिखाती है कि वो जिंदगी भर याद रखेगा.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है मां की ताकत अश्व यानी घोड़े की शक्ति से कही ज्यादा होती है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 34.7K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 415 लोगों ने रीट्वीट और 3,165 लोगों ने लाइक किया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: तेज रफ्तार ट्रेन को आते देख खरगोश ने जान बचाने के लिए ट्रैक पर लगाई दौड़, फिर जो हुआ... वायरल वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी मैदान में एक मुर्गी अपने बच्चों के साथ खाने की तलाश कर रही है, तभी एक बाज की नजर चूजों पर पड़ती है और वो शिकार करने के इरादे से उन पर हमला कर देता है. बाज चूजों को अपना शिकार बनाता उससे पहले मुर्गी आकर उस पर हमला करने लगती है. मुर्गी के हमले से बचने के लिए बाज इधर-उधर भागने लगता है. हालांकि बाज इस दौरान अपने पंख फैलाकर मुर्गी को डराने की कोशिश करता है, लेकिन मुर्गी डटकर उसका मुकाबला करती है और आखिरकार मां की ममता की जीत होती है और वो अपने बच्चों को बाज की चंगुल से बचाकर दूर ले जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2021 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).