वायरल

Viral Video: भगवान की भक्ति में मगन बंदर का क्लिप वायरल, भजन करते हुए मंकी का वीडियो देख लोग हुए हैरान

बंदर इंसानों की तरह ही स्मार्ट होते हैं, वो जो भी करते उनमें इंसानों की झलक दिखाई देती है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर को भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दे रहा है. फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ साधुओं का ग्रुप हाथ में झाल औ मंझिरा लेकर भजन कीर्तन करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Viral Video: भगवान की भक्ति में मगन बंदर का क्लिप वायरल, भजन करते हुए मंकी का वीडियो देख लोग हुए हैरान
भगवन की भक्ति में लीन बंदर (Photo Credit: Facebook)

Viral Video: बंदर इंसानों की तरह ही स्मार्ट होते हैं, वो जो भी करते उनमें इंसानों की झलक दिखाई देती है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर को भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दे रहा है. फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ साधुओं का ग्रुप हाथ में झाल औ मंझिरा लेकर भजन कीर्तन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साधू की गोद में बंदर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है और करताल बजाता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता हिया की बंदर हुबहू इंसानों की तरह बर्ताव कर रहा है, वो लगतार जोर जोर से करतल बजा रहा है और गोद में बैठे-बैठे झूम रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: इंसानों की तरह कपड़े धोता है स्मार्ट चिंपैंजी, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश

यह वीडियो बड़ा ही लुभावना है, लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं और अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी को विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि एक बंदर इंतनी अच्छी तरह से करताल कैसे बजा सकता है.

देखें वीडियो:

फेसबुक पर इस वीडियो को पंकज पाराशर नाम के यूज़र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वीडियो को अब तक 7 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को 22 हज़ार लोगों ने शेयर किया है. इस पर कई प्रतिक्रियाएं भी आई हैं. एक यूज़र ने लिखा है- ऐसा भक्त बंदर कभी नहीं देखा. वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा- वाकई में यह देखना सुखद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).