Viral Video: सोते हुए कुत्ते के साथ लूका छुपी खेलते हुए क्यूट बिल्ली का क्लिप वायरल, वीडियो देख बन जाएगा दिन
तनाव दूर करने के लिए जानवरों के वीडियो से बढ़ियां कुछ भी नहीं है. कुत्ते, बिल्ली, हाथी इन सभी जानवरों के खेलने के मनमोहक वीडियो दिल खुश कर देते हैं. यदि आप आज देखने के लिए कुछ मजेदार खोज रहे हैं, तो आपको बिल्ली को सोते हुए कुत्ते के साथ लूका छुपी खेलते हुए यह वीडियो बहुत पसंद आएगा....
Viral Video: तनाव दूर करने के लिए जानवरों के वीडियो से बढ़ियां कुछ भी नहीं है. कुत्ते, बिल्ली, हाथी इन सभी जानवरों के खेलने के मनमोहक वीडियो दिल खुश कर देते हैं. यदि आप आज देखने के लिए कुछ मजेदार खोज रहे हैं, तो आपको बिल्ली को सोते हुए कुत्ते के साथ लूका छुपी खेलते हुए यह वीडियो बहुत पसंद आएगा. वीडियो में एक कुत्ता सोफे पर शांति से सोता हुआ दिखाई दे रहा है, और बिल्ली कुछ मस्ती और शरारत करने की सोचती है. बिल्ली पहले अपने पैर के अंगूठे को छूकर कुत्ते को जगाने की कोशिश करती है और फिर जल्दी से सोफे के नीचे छिप जाती है. यह भी पढ़ें: इंसानों की तरह दिमाग लगाकर बंदर ने असानी से सुलझा ली पहेली, जानवर की स्मार्टनेस देख फिदा हुए लोग (Watch Viral Video)
बिल्ली इसे फिर से दोहराती है और अंत में कुत्ते को जगाती है, कुत्ता उठने के बाद सोचता रहता है कि आखिर उसे किसने जगाया? इस वीडियो को बुइटेन्गेबिडेन नाम के एक ट्विटर अकाउंट ने शेयर किया गया है और इसके कैप्शन में लिखा है,'Can’t stop laughing..इस वीडियो को इंटरनेट पर 529 हजार से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वायरल वीडियो:
Can’t stop laughing.. 😅 pic.twitter.com/bt3COZ7oUb
— Buitengebieden (@buitengebieden_) January 23, 2022
वीडियो वायरल हो गया है, इस फनी वीडियो को देखा कर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और लगातार हंस रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'बिल्लियां बहुत फनी होती हैं. ऐसा लगता है कि अब वह अच्छा और तनावमुक्त है. कई लोगों ने कहा कि यह आज इंटरनेट पर यह वीडियो सबसे प्यारी चीज है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

