वीडियो ग्रैब (Photo Credits: Instagram)
Viral Video: क्रेजी डांस परफॉर्मेंस के बिना शादियां अधूरी हैं. इन दिनों, दूल्हा और दुल्हन डांस कर अपने जिंदगी के खास पल को यादगार बनाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा दुल्हन कूल डांस मूव्स कर शानदार एंट्री करना चाहता था, लेकिन बुरी तरह विफल रहे. वीडियो में, खुश दूल्हे और दुल्हन को हाथ पकड़कर और कूदते हुए देखा जा सकता है. दूल्हा दुल्हन को घुमाता है और अपनी पीठ पर उठाकर दुल्हन के साथ डांस करना शुरू करता है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है वह डांस फ्लोर से गिर जाता है. हालांकि, सबसे अच्छी बात यह थी कि यह जोड़ा तुरंत खड़ा हो गया और फिर से नाचने और हंसने लगा.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram













QuickLY