वायरल

Viral Video: स्मार्ट कौवे ने शेप पजल्स को किया हल, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

क्या आप जानते हैं कौवे बेहद बुद्धिमान पक्षी होते हैं. वे अपने समस्या को सुलझाने के कौशल और अद्भुत संचार कौशल के लिए जाने जाते हैं. उदाहरण के लिए, जब एक कौवा एक मतलबी इंसान से मिलता है, तो वह दूसरे कौवे को इंसान की पहचान करना सिखाएगा. वास्तव में, शोध से पता चलता है कि कौवे चेहरा कभी नहीं भूलते...

Viral Video: स्मार्ट कौवे ने शेप पजल्स को किया हल, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
स्मार्ट कौवे ने सॉल्व किया पजल

Viral Video: क्या आप जानते हैं कौवे बेहद बुद्धिमान पक्षी होते हैं. वे अपने समस्या को सुलझाने के कौशल और अद्भुत संचार कौशल के लिए जाने जाते हैं. उदाहरण के लिए, जब एक कौवा एक मतलबी इंसान से मिलता है, तो वह दूसरे कौवे को इंसान की पहचान करना सिखाएगा. वास्तव में, शोध से पता चलता है कि कौवे चेहरा कभी नहीं भूलते. सोशल मीडिया पर एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कौवा एक बच्चे की पहेली को सुलझाते हुए दिख रहा है, जहां आपको बॉक्स में कट-आउट के साथ आकृतियों का मिलान करना है. वीडियो एक महिला द्वारा रिकॉर्ड किया जा रहा था और यह पता नहीं है कि पक्षी उसका पालतू है या नहीं. इसे एक दिन पहले ट्विटर पर 'अमेजिंग नेचर' पेज द्वारा पोस्ट किया गया था. यह भी पढ़ें: इंसानों की तरह हंसने वाली इस चिड़िया ने खींचा लोगों का ध्यान, Viral Video देख हैरान हो जाएंगे आप

वीडियो में एक कौवे को पजल बॉक्स के पास बर्फ में जमीन पर रखे पजल के शेप्स लगाते हुए दिखाया गया है. कौवे को एक सर्कल के टुकड़े को उठाते हुए और पहले गलत छेद में डालते हुए देखा जा सकता है, फिर वह जल्दी से उसका पता लगा लेता है और उसे सही जगह पर रख देता है. फिर वह एक स्टार का आकार लेता है और पहले ट्राय में ही सही छेद में डालता है. फिर वह वर्ग (Square) चुनता है, उसमें भी सफलतापूर्वक डालता है.

देखें वीडियो:

हालाँकि वह ट्रायंगल के साथ थोड़ा संघर्ष करता है. लेकिन उस महिला की उत्साहजनक आवाज जो उसे हर कदम पर 'nice' कहती रही. वीडियो के अंत में, महिला ने अच्छा काम करने के लिए अपना हाथ उस पक्षी के सामने रखा जिस पर मूंगफली है. कौआ सारी मूँगफली ऊपर उठाकर खुशी-खुशी खाता है. वीडियो को 199 हजार से भी अधिक बार देखा गया है और 10k लाइक्स मिले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2022 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).