Viral Video: चालाकी दिखाते हुए पक्षी ने पल भर में बना लिया मछली को अपना शिकार, तमाशा देखता रह गया कछुआ
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पक्षी इंसानों की तरह चालाकी दिखाते हुए पल भर में मछली को अपना शिकार बना लेता है, जबकि पास ही में मौजूद कछुआ तमाशा देखता रह जाता है.
Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि इंसान बेहद समझदार होते हैं, लेकिन कई बार बेजुबान पशु-पक्षी भी अपनी समझदारी दिखाकर हम इंसानों को हैरत में डाल देते हैं. ये बेजुबान भले ही इंसानों की तरह बोल नहीं पाते हैं और न ही अपनी भावनाओं को बोलकर साझा कर पाते हैं, लेकिन वो कभी-कभी ऐसे कारनामे कर जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद इंसान सोचने पर मजबूर हो जाते हैं. जी हां, बहुत से जानवरों और पक्षियों को कुदरत ने ऐसी तेज बुद्धि दी है कि वे अपने शिकार को चालाकी और स्फूर्ति से पकड़ लेते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक पक्षी (Bird) इंसानों की तरह चालाकी दिखाते हुए पल भर में मछली (Fish) को अपना शिकार बना लेता है, जबकि पास ही में मौजूद कछुआ (Turtle) तमाशा देखता रह जाता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @naturegeographycom नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक तीन लाख के करीब व्यूज मिल गए हैं. इस वीडियो के कैप्शन में इसकी जानकारी देते हुए यूजर ने पक्षी को लोगों से ज्यादा सफल बताया है, जबकि कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद पक्षी को बहुत स्मार्ट बताया है. एक यूजर ने लिखा है- स्मार्ट पक्षी चारा डाल कर मछली पकड़ने का शौक रखता है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- कुदरत ने सभी जीवों को भोजन हासिल करने के काबिल बनाया है और इसके लिए उन्हें किसी स्कूल में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: प्यासी बिल्ली को पानी पीते देख कछुए को आया गुस्सा, ऐसे करने लगा उसे रोकने की कोशिश
पक्षी ने चालाकी से कर लिया मछली का शिकार
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में जिस तरह से पक्षी मछली का शिकार करता है, उसे देखने के बाद आप भी उसकी चालाकी के कायल हो जाएंगे. आप देख सकते हैं कि सबसे पहले तो पक्षी पानी के किनारे अपनी चोंच में एक ब्रेड का टुकड़ा लिए हुए नजर आता है. वो जैसे ही ब्रेड का टुकड़ा नदी में डालता है, उसे खाने के लिए कछुआ पास आने लगता है, लेकिन इससे पहले कि कछुआ उस ब्रेड के टुकड़े को खा पाता, पक्षी उसे अपनी चोंच से उठा लेता है. कुछ देर बाद वो फिर से ब्रेड को पानी में फेंकता है और जैसे ही एक मछली उसे खाने के लिए पास आती है, पक्षी लपक कर मछली को अपनी चोंच से पकड़ कर उसका शिकार कर लेता है, जबकि वहां मौजूद कछुआ चुपचाप तमाशा देखता रह जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2025 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

