Viral Video: दरियाई घोड़े को सामने देखकर शेरों की हालत हुई खराब, भीगी बिल्ली बनकर भागने पर हुए मजबूर
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दरियाई घोड़े को देखते ही शेरों की हालत खराब हो जाती है और वो भीगी बिल्ली बनकर वहां से भागने पर मजबूर हो जाते हैं. इस वीडियो को पारीख जैन नाम के शख्स ने ट्विटर पर शेयर किया है.
Viral Video: जंगल की दुनिया (Wild Life) में एक से बढ़कर एक खतरनाक और शिकारी जानवर रहते हैं. जंगल के खतरनाक जानवरों में शेर, बाघ, चीता, तेंदुआ जैसे जानवर शामिल हैं. इन सबमें शेरों (Lions) को तो जंगल का राजा (King of Forest) कहा जाता है, जो न सिर्फ ताकतवर होते हैं, बल्कि बेहद शातिर शिकारी भी होते हैं. ऐसे में शेरों से कोई भी जानवर पंगा लेने से बचता है, लेकिन कई बार शेरों पर दूसरे जानवर भी भारी पड़ते दिखते हैं. सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दरियाई घोड़े (Hippopotamus) को देखते ही शेरों की हालत खराब हो जाती है और वो भीगी बिल्ली बनकर वहां से भागने पर मजबूर हो जाते हैं. इस वीडियो को पारीख जैन नाम के शख्स ने ट्विटर पर शेयर किया है.
दरअसल, तीन शेर पानी में मजे से नहा रहे होते हैं, तभी दरियाई घोड़ा तेज रफ्तार से उनके पास पहुंचता है और उसे देखते ही शेरों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है. दरियाई घोड़े के गुस्से के आगे ये शेर भिगी बिल्ली बन जाते हैं और वहां से भागने पर मजबूर हो जाते हैं. यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए झील में नहाने पहुंचे शेर, तभी दरियाई घोड़े ने कर दिया हमला और फिर... (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Lions are king in the jungle but get beaten by a Hippo while crossing the river! Amazing video.#EIIRInteresting #EIIRThought #nature
Video Credit: Unknown, ViaWeb pic.twitter.com/gzLhTpqea4
— Pareekh Jain (@pareekhjain) July 19, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब तीन शेर पानी में घुसकर इस पार से उस पार जाने की कोशिश कर रहे हैं, तभी उन पर एक दरियाई घोड़े की नजर उन पर पड़ती है. अपने इलाके में शेरों को देखकर दरियाई घोड़े का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वो उनपर अटैक करने के लिए तेजी से उनके पास पहुंचता है. अपनी तरफ दरियाई घोड़े को आता देख तीनों शेर तेजी से पानी से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब तक दरियाई घोड़ा एक शेर पर अटैक कर देता है, जिसके बाद जैसे-तैसे शेर अपनी जान बचाकर वहां से भागता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

