वायरल

भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए झील में नहाने पहुंचे शेर, तभी दरियाई घोड़े ने कर दिया हमला और फिर... (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए शेर नहाने के लिए झील में पहुंचते हैं, लेकिन कभी एक दरियाई घोड़ा उन पर हमला कर देता है, जिसके बाद शेरों को वहां से दुम दबाकर भागने पर मजबूर होना पड़ता है. इस नजारे को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए झील में नहाने पहुंचे शेर, तभी दरियाई घोड़े ने कर दिया हमला और फिर... (Watch Viral Video)
शेर पर दरियाई घोड़े ने किया हमला (Photo Credits: YouTube)

Lions Viral Video: शेर (Lion) पूरे जंगल पर राज करता है, इसलिए उसे जंगल का राजा (King of Forest) कहा जाता है. शेर इतना खूंखार शिकारी होता है, जिसे देखकर दूसरे जानवरों की हालत खराब हो जाती है. शेर अगर किसी पर हमला करता है तो पल भर में उसका काम तमाम करने की ताकत रखता है, लेकिन कभी-कभी हालात विपरित भी हो जाते हैं और शेरों को भी दूसरे जानवरों से अपनी जान बचाकर भागने पर मजबूर होना पड़ता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए शेर नहाने के लिए झील में पहुंचते हैं, लेकिन कभी एक दरियाई घोड़ा (Hippopotamus) उन पर हमला कर देता है, जिसके बाद शेरों को वहां से दुम दबाकर भागने पर मजबूर होना पड़ता है. इस नजारे को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

इस वीडियो को World of Wildlife and Village नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में तीन शेर गर्मी से परेशान होकर झील में नहाने के लिए पहुंचते हैं और धीरे-धीरे वो झील के बीच पहुंच जाते हैं. पानी के बीच पहुंचकर वो मस्ती करने लगते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: मां की निगरानी में दहाड़ मारने की कोशिश करता नजर आया नन्हा शेर, दिल जीतने वाला वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

झील के बीचो-बीच मस्ती करते इन शेरों पर एक दरियाई घोड़े की नजर पड़ती है और वो अपने इलाके में शेरों को देखकर गुस्सा हो जाता है, फिर देखते ही देखते यह दरियाई घोड़ा शेरों पर हमला कर देता है. दरियाई घोड़े के इस आक्रामक तेवर को देखकर शेरों की भी हालत खराब हो जाती है और वो वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझते हैं. दरियाई घोड़ा कुछ ही सेकेंड में शेरों को वहां से खदेड़ देता है और वापस झील में लौट जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2022 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).