वायरल

Viral Video: ‘जंगल के राजा’ का दिखा राजसी अंदाज, एक साथ बैठकर तीन शेरों ने लगाई ऐसी दहाड़ कि...

सोशल मीडिया पर जंगल के राजा का मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन शेर अपने राजसी अंदाज में एक साथ दहाड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसा नजारा आमतौर पर बहुत कम ही देखने को मिलता है.

Viral Video: ‘जंगल के राजा’ का दिखा राजसी अंदाज, एक साथ बैठकर तीन शेरों ने लगाई ऐसी दहाड़ कि...
तीन शेरों ने लगाई दहाड़ (Photo Credits: X)

Lion Viral Video: पूरे जंगल में शेरों (Lions) का राज चलता है, इसलिए उन्हें जंगल का राजा (King of Forest) कहा जाता है. शेर दिखने में बेहद राजसी नजर आते हैं, लेकिन वो उतने ही ज्यादा बेरहम और खूंखार शिकारी भी होते हैं, इसलिए उनसे जंगल के तमाम जानवर खौफ खाते हैं. इस शिकारी जानवर को देखते ही दूसरे जानवरों (Animals) की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है और जब यह दहाड़ लगाता है तो दूर तक उसकी आवाज सुनाई देती है. ऐसे में जरा सोचिए अगर तीन शेर (Lion) एक साथ दहाड़ लगाएं तो क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर जंगल के राजा का मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें तीन शेर अपने राजसी अंदाज में एक साथ दहाड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसा नजारा आमतौर पर बहुत कम ही देखने को मिलता है.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- तीन शेर एक साथ दहाड़ रहे हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इसे बार-बार देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: जंगल सफारी के दौरान बीच सड़क पर लेटे नजर आए दो शेर, तभी वहां पहुंचा तीसरा साथी और फिर जो हुआ...

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ लोगों ने इस नजारे को बेहद दुर्लभ तो किसी ने डरावना बताया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन शेर एक साथ किसी ऊंची जगह पर बैठे हैं और हवा के झोंके के साथ उनके बाल भी राजसी अंदाज में लहरा रहे हैं. इस बीच तीनों में से एक शेर दहाड़ने लगता है, जिसे देख बाकी के दो शेर भी दहाड़ना शुरु कर देते हैं. तीनों की दहाड़ से पूरा इलाका गूंजने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2023 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).