वायरल

Viral Video: सड़क पर तूफानी रफ्तार में दौड़ता दिखा गैंडा, जानवर से बचने के लिए भागते दिखे लोग

सोशल मीडिया पर गैंडे का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह विशालकाय जानवर सड़क पर तूफानी रफ्तार में दौड़ता हुआ नजर आ रहा है. जानवर को आते देख लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

Viral Video: सड़क पर तूफानी रफ्तार में दौड़ता दिखा गैंडा, जानवर से बचने के लिए भागते दिखे लोग
सड़क पर दौड़ता गैंडा (Photo Credits: Instagram)

Rhino Running on Road Viral Video: जंगल (Forest) में रहने वाले जंगली जानवर (Wild Animals) जब कभी अपने जंगल से निकलकर रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं तो उन्हें देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है. बेशक, जंगल के खतरनाक जानवरों को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो सकती है, क्योंकि ये जानवर किसी को भी अपना निशाना बना सकते हैं. ऐसे में जरा सोचिए अगर आप सड़क पर चल रहे हैं और अचानक से आपके सामने गैंडा (Rhinoceros) आ जाए तब क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर गैंडे (Rhino) का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें यह विशालकाय जानवर सड़क पर तूफानी रफ्तार में दौड़ता हुआ नजर आ रहा है. जानवर को आते देख लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर pubity नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- वह कुत्ता बहुत बहादुर है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- भाई सुबह की सैर पर निकला है, जबकि दूसरे ने लिखा है- कृपया उसे चोट न पहुंचाएं. यह भी पढ़ें: Viral Video: तालाब में मजे से पूल पार्टी करता दिखा गैंडों का समूह, राजसी जानवरों का मजेदार वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pubity (@pubity)

वायरल हो रहा यह वीडियो नेपाल का बताया जा रहा है, जहां एक गैंडा सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गैंडा सड़क पर दौड़ रहा है और जब एक कुत्ते की उस पर नजर पड़ती है तो वो भौंकते हुए कुछ दूर तक गैंडे का पीछा करता है, लेकिन गैंडा तेज रफ्तार में आगे बढ़ता रहता है. गैंडे को देखकर रास्ते से गुजर रहे लोग उससे किनारा करते हैं, जबकि कुछ लोग खुद को जानवर से बचाने के लिए भागने लगते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).