वायरल

Viral Video: क्लासिकल डांस के दौरान ताली बजाकर लड़की को चीयर अप करता दिखा पेट डॉग, देखें क्यूट वीडियो

हम कुत्तों के लायक नहीं है, ”एक लाइन है जिसे आपने सोशल मीडिया पर हर समय पढ़ा होगा. यह काफी हद तक सच है. कुत्ते हर उस भावना को समझते हैं जो मनुष्य व्यक्त करता है, चाहे वह खुशी हो, दुख हो या पीड़ा हो, और उनका समर्थन करते हैं. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,..

Viral Video: क्लासिकल डांस के दौरान ताली बजाकर लड़की को चीयर अप करता दिखा पेट डॉग, देखें क्यूट वीडियो
डांस करती हुई लड़की (Photo Credits: Facebook)

Viral Video: हम कुत्तों के लायक नहीं है, ”एक लाइन है जिसे आपने सोशल मीडिया पर हर समय पढ़ा होगा. यह काफी हद तक सच है. कुत्ते हर उस भावना को समझते हैं जो मनुष्य व्यक्त करता है, चाहे वह खुशी हो, दुख हो या पीड़ा हो, और उनका समर्थन करते हैं. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की शास्त्रीय गीत पर नाचते हुए दिखाई दे रही है. उसके पीछे उसका पेट डॉग उसे चीयरअप करता हुआ दिखाई दे रहा है. पेट डॉग की इस क्यूट हरकत वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: छोटे बच्चे को हंसाने के लिए पेट डॉग ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख आजाएगी आपके चेहरे पर मुस्कान

फेसबुक यूजर श्रीजीत त्रिकारा ने 30 सेकंड की क्लिप पोस्ट की है. क्लिप में सलवार सूट पहने एक लड़की, शास्त्रीय गीत पर नृत्य कर रही है और उसके कदम ताल से ताल मिला रहे थे. इस दौरान उसका पालतू कुत्ता पीछे खड़ा होकर अपने दोनों पंजो से ताली बजाकर उसे चीयरअप कर रहा है. लड़की को डांस करते देख कुत्ता काफी उत्साहित नजर आ रहा है. जैसा कि उसके हाव-भाव से साफ जाहिर होता है. उसके प्रदर्शन के बाद, लड़की ने जाकर कुत्ते को गले लगाया.

देखें वीडियो:

वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब 6,000 लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में सोशल मीडिया यूजर्स ने हार्ट इमोटिकॉन्स पोस्ट किए हैं. यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और यूजर्स अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2021 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).