Parrot Dance Viral Video: गाने की धुन पर तोते ने किया गजब का डांस, पक्षी की क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बहुत ही खास वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रंग-बिरंगी तोता गाने की धुन पर कमाल का डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है. डांस करते हुए यह तोता गजब के डांस मूव्स दिखाता है. यह तोता इतना क्यूट लग रहा है कि लोग इसकी क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं.
Parrot Dance Viral Video: जंगली जीवों (Wild Life) से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग खासा पसंद करते हैं. खासकर नन्हे और क्यूट पक्षियों (Cute Birds) के मनमोहक वीडियो देखकर लोगों का दिन बन जाता है. आपने अब तक इंसानों की तरह बोलते, साइकिल चलाते और अपनी क्यूट हरकतों से सबका दिल जीतने वाले तोते के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बहुत ही खास वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रंग-बिरंगी तोता (Parrot) गाने की धुन पर कमाल का डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है. डांस करते हुए यह तोता गजब के डांस मूव्स (Parrot Dance) दिखाता है. यह तोता इतना क्यूट लग रहा है कि लोग इसकी क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं और यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
इस वीडियो को कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था, जो एक बार फिर से लोगों के बीच वायरल हो रहा है. इस वीडियो को एक मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसे 55 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- यह बहुत बढ़िया है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- तुमने उसे यह कैसे सिखाया. यह भी पढ़ें: Parrot Viral Video: घर के अंदर जाने के लिए तोते ने लगाई गुहार, खिड़की खटखटाकर रटने लगा मम्मी-मम्मी
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
गौरतलब है कि इस वीडियो को नाला नाम के तोते को समर्पित इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जिसके साथ हैशटैग डांसिंग, जंपिंग, कैइक इत्यादि लिखा गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- मैं तब कूदता हूं, जब मैं खुश हूं और मां मुझे अच्छा खाना देती है. वीडियो में यह पालतू तोता अपने मालिक के निर्देश पर रसोई के स्लैब पर एक गाने पर डांस करता हुआ दिख रहा है. इस दौरान तोता जंप करता है और गजब के डांस मूव्स दिखाता है, जो किसी का भी दिल जीतने के लिए काफी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

