Viral Video: लैपटॉप के कीबोर्ड पर चढ़कर फुल स्पीड में टाइपिंग करने लगा तोता, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर तोते का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तोता लैपटॉप के कीबोर्ड पर चढ़कर फुल स्पीड में टाइपिंग करता हुआ नजर आ रहा है. वो जिस तरह से कीबोर्ड पर कूद रहा है, उसे देखकर यकीनन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.
Parrot Typing on Keyboard Viral Video: आज के इस डिजिटल दौर में अधिकांश दफ्तरों में कंप्यूटर (Computer) और लैपटॉप (Laptop) पर काम होते हैं. काम के दौरान लोग टाइपिंग (Typing) करने के लिए कीबोर्ड (Keyboard) का इस्तेमाल करते हैं. वैसे आपने इंसानों को टाइपिंग करते तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने किसी तोते (Parrot) तो तूफानी रफ्तार से टाइपिंग करते हुए देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर तोते का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें तोता लैपटॉप के कीबोर्ड पर चढ़कर फुल स्पीड में टाइपिंग करता हुआ नजर आ रहा है. वो जिस तरह से कीबोर्ड पर कूद रहा है, उसे देखकर यकीनन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 756k व्यूज मिल चुके हैं और इसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- प्यारा पक्षी, जबकि दूसरे ने कमेंट कर लिखा है- कॉपी राइटर... यह भी पढ़ें: Parrot Viral Video: इंसानों की तरह स्मार्ट टैबलेट चलाता दिखा तोता, यूट्यूब पर स्क्रॉल करके देखने लगा अपनी पसंद की वीडियो
देखें वीडियो-
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) December 5, 2023
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की घर पर अपने लैपटॉप पर कुछ काम कर रही है, तभी उसका पालतू तोता उसके पास पहुंचता है. तोता सीधे लैपटॉप के कीबोर्ड पर चढ़ जाता है और जोर-जोर से कूदने लगता है. वो कीबोर्ड पर ऐसे कूदता है, जैसे वो तूफानी रफ्तार से टाइपिंग कर रहा है. फुल स्पीड में टाइपिंग करते तोते के इस निराले अंदाज को देख आप भी यकीनन हंस पड़ेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

