Parrot Viral Video: इंसानों की तरह स्मार्ट टैबलेट चलाता दिखा तोता, यूट्यूब पर स्क्रॉल करके देखने लगा अपनी पसंद की वीडियो
इंसान तो इंसान आज के पशु-पक्षी भी स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं हैं. जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक तोता स्मार्ट टैबलेट चलाते हुए उसमें अपने पसंद की वीडियो देखता हुआ नजर आ रहा है.
Parrot Viral Video: आज के इस आधुनिक दौर में अधिकांश लोग इंटरनेट और स्मार्ट डिवाइसेज (Smart Devices) का इस्तेमाल करने लगे हैं. आज हम स्मार्ट और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के बिना अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट वॉच जैसी चीजों का इस्तेमाल करने लगे हैं और इन चीजों के बिना खुद को अधूरा महसूस करते हैं. इंसान तो इंसान आज के पशु-पक्षी भी स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं हैं. जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक तोता (Parrot) स्मार्ट टैबलेट (Smart Tablet) चलाते हुए उसमें अपने पसंद की वीडियो देखता हुआ नजर आ रहा है.
इस वीडियो को @rainmaker1973 नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- तोते टच स्क्रीन इंटरफेस को समझने में काफी बुद्धिमान होते हैं और वे अन्य तोतों के वीडियो देखना पसंद करते हैं. यह भी पढ़ें: Parrot Doing Exercise: एक्सरसाइज करते हुए तोते का क्लिप वायरल, वीडियो देख लोग हुए लोट- पोट
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तोता यूट्यूब पर वीडियोज स्क्रॉल कर रहा है. तोता अपनी चोंच से टैबलेट के स्क्रीन को स्क्रॉल करता है और वो अलग-अलग वीडियो प्ले करता है. वो अपनी पसंद के अनुसार वीडियो का चयन करता है. इस दौरान देखा जा सकता है कि एक महिला यूट्यूब ऐप को क्लोज कर देती हैं, लेकिन तोता उसे फिर से खोल लेता है और अपनी पसंद का वीडियो देखने लगता है. वो अन्य तोते के वीडियो देखने लगता है और उसे देखकर ऐसा लगता है कि वो स्क्रीन वाले तोते से बात करने की कोशिश कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2023 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

