Viral Video: अपने बच्चों की जान बचाने के लिए खतरनाक सांप से जा भिड़ी मां मुर्गी, जानें क्या हुआ इस खूनी जंग का अंजाम
कई बार जंगली जानवरों से सांपों की लड़ाई के हैरान करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक मुर्गी और सांप की लड़ाई का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपने चूजों की जान बचाने के लिए मां मुर्गी खतरनाक सांप से भिड़ जाती है.
Snake vs Hen Viral Video: दुनिया भर में पाए जाने वाले विभिन्न प्रजातियों के सांपों (Snakes) में कई प्रजातियां काफी जहरीली और खतरनाक होती हैं, भले ही उनका आकार कितना ही बड़ा या छोटा क्यों न हो. अधिकांश लोग सांपों के सामने आने से भी घबराते हैं, इसलिए वो कामना करते हैं कि कभी उनका सांपों से सामना न हो, लेकिन कई बार जंगली जानवरों (Wild Animals) से सांपों की लड़ाई के हैरान करने वाले वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक मुर्गी और सांप की लड़ाई (Hen and Snake Fight) का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपने चूजों की जान बचाने के लिए मां मुर्गी खतरनाक सांप से भिड़ जाती है.
इस वीडियो को hayatevahsh_2019andzooclip2020 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स मां के प्यार को सलाम कर रहे हैं और अपने बच्चों की रक्षा के लिए खुद को जोखिम में डालने के लिए मुर्गी की हिम्मत की दाद दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: OMG! अमेरिका के एक घर में मिली शख्स की लाश, शव के पास दिखा 124 जहरीले सांपों का जमावड़ा
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुर्गी अपने अंडों पर बैठी हुई है, तभी वहां पर एक खतरनाक सांप पहुंचता है. वो मुर्गी के अंडों पर अपनी नजर डालता है और उसे पाने के लिए मुर्गी पर हमला करता है, लेकिन अपने बच्चों की रक्षा करने के लिए मुर्गी भी डटकर उसका मुकाबला करती है. मुर्गी सांप के फन पर अपनी चोंच से वार करती है. दोनों एक-दूसरे पर हमला करते हैं और आखिर में मां के साहस के आगे उसे हार माननी पड़ जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2022 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

