वायरल

Viral Video: बंदरों ने प्यार से एक-दूसरे को लगाया गले, भावनाओं से भरा यह हग जीत रहा है सबका दिल

दो बंदरों का एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो बंदर प्यार से एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं. दोनों के बीच भावनाओं से भरे इस हग का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

Viral Video: बंदरों ने प्यार से एक-दूसरे को लगाया गले, भावनाओं से भरा यह हग जीत रहा है सबका दिल
बंदरों ने प्यार से लगाया एक-दूसरे को गले (Photo Credits: Twitter)

Monkey Hug Viral Video: अपनी प्यार भरी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए इंसान एक-दूसरे को गले लगाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि इस तरह की भावनाएं सिर्फ इंसान ही व्यक्त कर सकते हैं. दरअसल, कई बेजुबान जानवर (Animals) भी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एक-दूसरे को गले लगाते हैं. उनमें भी इंसानों की तरह एक-दूसरे के प्रति जज्बात भरे होते हैं और वो इसे व्यक्त करने से पीछे नहीं हटते हैं. इसी कड़ी में दो बंदरों (Monkey) का एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो बंदर प्यार से एक-दूसरे को गले (Monkey Hugs Each Other) लगा रहे हैं. दोनों के बीच भावनाओं से भरे इस हग का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

इस वीडियो को buitengebieden नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.6M व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हम सभी को कभी न कभी हग की जरूरत होती है. यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: बेड पर आराम से लेटकर मोबाइल फोन चलाते बंदर का वीडियो वायरल, अंदाज है उसका निराला

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में दो बंदर एक साथ नजर आ रहे हैं. पहले तो एक बंदर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है, तभी उसके पास एक दूसरा बंदर पहुंचता है. पहले वाले बंदर के पास पहुंचकर दूसरा बंदर उसे गले लगा लेता है. दरअसल, वीडियो में देखने से ऐसा लगता है जैसे कि यह बंदर बहुत घबराया हुआ था और अपने पास दूसरे बंदर को देख उसे थोड़ी हिम्मत मिलती है, ऐसे में वो उसको गले लगा लेता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2022 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).