वायरल

Viral Video: बच्चे को बास्केट में बिठाकर एस्केलेटर यूज कर रहा था शख्स, जरा सी लापरवाही के चलते हुई ये घटना

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने बच्चे को बास्केट में बिठाकर एस्केलेटर का इस्तेमाल कर रहा होता है, लेकिन उसकी जरा सी लापरवाही बच्चे पर भारी पड़ जाती है.

Viral Video: बच्चे को बास्केट में बिठाकर एस्केलेटर यूज कर रहा था शख्स, जरा सी लापरवाही के चलते हुई ये घटना
एस्केलेटर से गिरा बच्चा (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: लोग अक्सर अपने बच्चों के साथ मॉल में घूमने के लिए जाते हैं और उस दौरान बच्चों के साथ सीढियां चढ़ने के बजाय एस्केलेटर (Escalator) का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि एस्केलेटर का इस्तेमाल करते समय बच्चों का विशेष तौर पर ख्याल रखना होता है, क्योंकि जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है और किसी तरह की अनहोनी हो सकती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने बच्चे को बास्केट (Basket) में बिठाकर एस्केलेटर का इस्तेमाल कर रहा होता है, लेकिन उसकी जरा सी लापरवाही बच्चे पर भारी पड़ जाती है और वो एक्सकेलेटर से गिर जाता है. इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है.

इस वीडियो को @cctvidiots नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5.9 मिलयन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- ऐसे लोग पेरेंट्स बनने के लायक नहीं हैं, जबकि अन्य लोगों ने इस पर हैरानी जाहिर की है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बच्चे को एडवेंचर करना पड़ा भारी, 40 फीट की ऊंचाई से गिरा नीचे, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स प्लास्टिक के बास्केट में बच्चे को बैठाकर उसे एस्केलेटर पर रख देता है, तभी नीचे उतरते समय बास्केट नीचे गिर जाता है और उस बास्केट के साथ बच्चा भी धीरे-धीरे सीढ़ियों से टकराते हुए नीचे चला गया. हालांकि राहत की बात तो यह है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और नीचे गिरने के बाद बच्चा सही सलामत मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2023 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).