Viral Video: नदी के बीच चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था शख्स, अचानक फिसला पैर और फिर...
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नदी के बीच एक चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के चलते वो पानी में जा गिरा और पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगा.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में लोगों के सिर पर सेल्फी (Selfie) लेने और रील्स (Reels) बनाने का क्रेज कुछ इस कदर सवार है कि इसके लिए वो किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं. यहां तक कि रील्स बनाने के लिए वो अपनी जान तक जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स नदी के बीच एक चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के चलते वो पानी में जा गिरा और पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगा. हालांकि यहां उसकी किस्मत अच्छी निकली और बाल-बाल उसकी जान बच गई.
इस वीडियो को @sidhshuk नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं और अपने-अपने रिएक्शन भी दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- किस्मत अच्छी थी इस बंदे की जान बच गई, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- लोगों को कम से कम नदी में उतरने से पहले मौसम का ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि ये स्टेप कई बार जानलेवा साबित हो सकता है. यह भी पढ़ें: Uttarkashi Viral Video: मम्मी-मम्मी चिल्लाता रहा मासूम, पैर फिसलने से गंगा में डूब गई महिला; जानलेवा साबित हुआ REEL बनाने का नशा
सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिरा शख्स
One idiot being rescued from parvati river.
He was staying at some riverside cottage and thought he is mightier than the parvati.
Season of foolishness has started for us. #HimachalPradesh #tourism pic.twitter.com/8g5Cy0jpNC
— Sidharth Shukla (@sidhshuk) April 14, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी के बीच चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश करता है, लेकिन तभी उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो सीधे पानी में गिरकर तेज बहाव के साथ बहने लगता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना हिमाचल के कुल्लू की पार्वती घाटी का है. हालांकि शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वो बहाव में बहने के दौरान एक चट्टान से टकरा कर रुक गया और किसी तरह से वहां मौजूद लोगों द्वारा उसे रेस्क्यू कर लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

