Viral Video: आराम से चादर ओढ़कर सो रहा था शख्स, अचानक भूत को सामने देख डर के माने सिट्टी-पिट्टी हुई गुल
सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स आराम से रात के समय चादर ओढ़कर सोता हुआ दिखाई दे रहा है, तभी वहां एक शख्स भूत बनकर पहुंचता है और उसकी चादर खींचने लगता है, जिससे शख्स की नींद खुल जाती है और भूत को सामने देखकर वो बुरी तरह से घबरा जाता है.
Ghost Prank Viral Video: जरा सोचिए आप रात में आराम से चद्दर तानकर सो रहे हों और अचानक आपके सामने भूत आ जाए तो आपकी क्या हालत होगी. जाहिर सी बात है कि भूत (Ghost) को सामने देखकर डर के मारे किसी की भी सिट्टी-पिट्टी गुल हो सकती है. वैसे बहुत से लोग भूतों (Ghosts) पर विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन जब कोई भूत बनकर उनके साथ मजाक करता है तो डर के मारे उनकी हालत जरूर खराब हो जाती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स आराम से रात के समय चादर ओढ़कर सोता हुआ दिखाई दे रहा है, तभी वहां एक शख्स भूत बनकर पहुंचता है और उसकी चादर खींचने लगता है, जिससे शख्स की नींद खुल जाती है और भूत को सामने देखकर वो बुरी तरह से घबरा जाता है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर planet_visit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में एक शख्स भूत बनकर आराम से सो रहे व्यक्ति को डराने की कोशिश करता है और ऐसा करने में वो काफी हद तक कामयाब भी हो जाता है. यह भी पढ़ें: Haunted Duck Prank: बेटी को सूझी शरारत, मां के साथ किया भूत वाला प्रैंक, फिर जो हुआ… देखें वायरल वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क पर खुले रिक्शा में गहरी नींद में सो रहा है. ठंड से बचने के लिए उसने अपने बदन पर चादर ओढ़ रखी है, तभी एक लड़का भूत बनकर उसके पास पहुंचता है. भूत बना शख्स धीरे-धीरे उसकी चादर खींचने लगता है, जिससे व्यक्ति की नींद तुरंत खुल जाती है. अपने सामने भूत को देख व्यक्ति बुरी तरह से घबरा जाता है और बार-बार हाथ मारकर भूत को भगाने की कोशिश करने लगता है. हालांकि कुछ ही देर बाद उसे पता चल जाता है कि उसके साथ प्रैंक किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2022 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

