Viral Video: खतरनाक सांप को पकड़ने के लिए शख्स ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, देखकर दंग रह जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर खतरनाक सांप को पकड़ने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स नागराज को पकड़ने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ा रहा है, जिसे देख आप हैरत में पड़ जाएंगे.
Snake Viral Video: दुनिया में तमाम तरह के खतरनाक और जहरीले सांप पाए जाते हैं, जिनके नाम सुनते ही इंसानों के पसीन छूटने लगते हैं. सांप की कई प्रजातियों में कुछ बेहद खतरनाक होती हैं, जिनके जहर की एक बूंद किसी की भी जान लेने के लिए काफी होती है. यही वजह है कि अगर गलती से किसी का सांप से सामना हो जाता है तो वो अपना रास्ता बदलने में ही अपनी भलाई समझते हैं. हालांकि कुछ लोगों को सांपों (Snakes) से डर नहीं लगता है और वो उनके साथ बिल्कुल दोस्ताना व्यवहार करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर खतरनाक सांप (Snake) को पकड़ने का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शख्स नागराज को पकड़ने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ा रहा है, जिसे देख आप हैरत में पड़ जाएंगे.
इस वीडियो को एक्स पर @InternetH0F नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 17.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- शख्स ने सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में पकड़ा. इस नजारे को देखकर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है- इसे कहते हैं वर्षों का अनुभव... यह भी पढ़ें: Black Mamba Viral Video: ब्लैक माम्बा पर कहर बनकर टूटा मगरमच्छ, नागराज को पल भर में चबा गया पानी का दैत्य
देखें वीडियो-
man catches snake in plastic jar pic.twitter.com/meekqHQIAF
— internet hall of fame (@InternetH0F) April 15, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सांप को पकड़ने के लिए बहुत ही कैजुअल तरीका अपनाता है. वो प्लास्टिक के डिब्बे की मदद से सांप को पकड़कर हर किसी को चौंका देता है. दरअसल, ज्यादातर स्नैक कैचर्स सांप को पकड़ने से पहले अपनी सुरक्षा का खास तौर पर ख्याल रखते हैं, जबकि कुछ लोग सांप पकड़ने के लिए छड़ी या डंडे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह शख्स प्लास्टिक के डिब्बे की मदद से सांप को पकड़कर हर किसी को हैरत में डाल देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

