Viral Video: शख्स ने नहाने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, किया जेसीबी का ऐसा इस्तेमाल कि हैरत में पड़ गए लोग
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नहाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई दे रहा है. नहाने के लिए शख्स का यह जुगाड़ लोगों को हैरान कर रहा है.
Desi Jugaad Viral Video: हमारे देश में ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसका जुगाड़ लगाने वालों के पास समाधान न हो. सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर देसी जुगाड़ से जुड़े कई हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें लोग किसी न किसी समस्या का ऐसा जुगाड़ (Jugaad) निकालते हुए दिखाई देते हैं, जिसे देखकर आंखों पर यकीन नहीं हो पाता है. आपने जेसीबी (JCB) का इस्तेमाल खुदाई करने या फिर घरों को तोड़ने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आपने किसी को नहाने के लिए इसका उपयोग करते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स नहाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई दे रहा है. नहाने के लिए शख्स का यह जुगाड़ लोगों को हैरान कर रहा है.
इस वीडियो को @Gulzar_sahab नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- वाह गुरुदेव आप कहां थे, आपको तो इसके लिए पुरस्कार मिलना चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- यह तकनीक भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए. यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए शख्स ने किया गाड़ी में तगड़ा जुगाड़, वाटर स्प्रे फैन को बना दिया एसी (Watch Viral Video)
नहाने के लिए शख्स ने किया जेसीबी का इस्तेमाल
लगता है चाचा ने 1 घंटे के लिए जेसीबी बुक किया था, उसमें से अभी 15 मिनट बाकी है।😂😅 pic.twitter.com/FTvezJlyXM
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) June 17, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नहाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई दे रहा है. आप देख सकते हैं कि कैसे शख्स एक तालाब के किनारे बैठा है और उसके पास एक जेसीबी खड़ी है. शख्स जेसीबी के लोहे वाले बकेट में तालाब से पानी भरवाता है और अपने ऊपर पानी डलवाता है. शख्स जेसेबी ऑपरेटर को निर्देश देता है कि किस तरह से उसके ऊपर पानी डालना है, ताकि वो अच्छे से नहा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

