वायरल

चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए शख्स ने किया गाड़ी में तगड़ा जुगाड़, वाटर स्प्रे फैन को बना दिया एसी (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए अपनी कार में जुगाड़ लगाते हुए वाटर स्प्रे फैन को एसी की तरह फिट कर दिया. यह जुगाड़ कई लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है.

चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए शख्स ने किया गाड़ी में तगड़ा जुगाड़, वाटर स्प्रे फैन को बना दिया एसी (Watch Viral Video)
गर्मी से बचने का सॉलिड जुगाड़ (Photo Credits: Instagram)

Desi Jugaad Viral Video: हमारे देश में हर समस्या का कोई न कोई देसी समाधान (Desi Solution) निकालने वालों की कोई कमी नहीं है. वैसे तो विज्ञान और आधुनिकता के इस दौर में लगभग हर समस्या का समाधान मौजूद है, लेकिन जिन लोगों की इन सुविधाओं तक पहुंच नहीं होती है वो उसका कोई न कोई देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) निकाल लेते हैं. खासकर भीषण गर्मी (Scorching Heat) के इस मौसम में लोग राहत पाने के लिए कोई न कोई सॉलिड जुगाड़ करते हुए नजर आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए अपनी कार में जुगाड़ लगाते हुए वाटर स्प्रे फैन (Water Spray Fan) को एसी की तरह फिट कर दिया. यह जुगाड़ कई लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस जुगाड़ वीडियो @balaji_sound_system_77 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इतना ही नहीं लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- ड्राइवर्स के लिए ये फैन वाकई काफी बढ़िया है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- ये वाकई अच्छे से चलता है और काम के लायक है या नहीं. यह भी पढ़ें: Viral Video: भीषण गर्मी से भैंसों को बचाने का तगड़ा जुगाड़, शख्स ने तबेले में लगा दिए दो-दो एसी, देखें वीडियो

शख्स ने वाटर स्प्रे को बना दिया एसी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने गर्मी से राहत पाने का सॉलिड जुगाड़ लगाया है. उसने देसी जुगाड़ लगाकर वाटर स्प्रे फैन को एसी की तरह अपनी कार में फिट कर दिया, जो दिखने में बिल्कुल आम टेबल फैन जैसा लग रहा है, लेकिन इसकी खासियत यह है कि इसमें पानी भी डाला जा सकता है और भीषण गर्मी में पानी की बौछार के साथ हवा में ठंडेपन का आनंद भी लिया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2024 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).