Viral Video: जमीन से सैकड़ों फीट ऊपर हवा में खाता दिखा शख्स, पैराग्लाइडिंग करते समय लिया नाश्ते का स्वाद
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पैराग्लाइडिंग करते समय जमीन से सैकडों फीट ऊपर हवा में नाश्ते का स्वाद लेता हुआ नजर आ रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. अगर बात एडवेंचर के शौकीन लोगों की करें तो वो अपने इस शौक को पूरा करने के लिए बड़े से बड़ा खतरा तक मोल लेने को तैयार रहते हैं. कभी कोई पहाड़ों पर चढ़कर कलाबाजी दिखाता है तो कोई जमीन से सैकड़ों फीट हवा में हैरतअंगेज कारनामे करके हर किसी को हैरान कर देता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पैराग्लाइडिंग (Paragliding) करते समय जमीन से सैकडों फीट ऊपर हवा में नाश्ते का स्वाद लेता हुआ नजर आ रहा है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 32 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. हवा में शख्स को यह कारनामा करते देख लोग हैरान भी हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: छत पर सफर करते लोगों का पटरी के पास बैठकर वीडियो बनाने लगे लड़के, जैसे ही पुल के पास पहुंची ट्रेन वैसे ही हो गया यह कांड...
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पैराग्लाइडिंग करते समय हवा में एक बाउल में नाश्ता खा रहा है. बताया जा रहा है कि स्काईडाइवर और साहसिक खेलों के शौकीन ओस्मार ओचोआ ने अपने इस कारनामे से हर किसी को हैरान कर दिया. ओचोआ जमीन से सैकड़ों फीट ऊपर उड़ते हुए लापरवाही से हाथ में बाउल लेकर, फूड का एक पैकेट और दूध का कार्टन निकालते हैं, फिर सबको बाउल में मिलाकर खाने लगते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

