वायरल

Viral Video: टूटी साइकिल पर बैलेंस बनाते हुए शख्स ने चलाई साइकिल, टैलेंट देख लोग हुए उसके कायल

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स टूटी हुई साइकिल पर न सिर्फ गजब का बैलेंस बनाता है, बल्कि वो उस टूटी हुई साइकिल को चलाकर हर किसी को हैरान भी कर रहा है.

Viral Video: टूटी साइकिल पर बैलेंस बनाते हुए शख्स ने चलाई साइकिल, टैलेंट देख लोग हुए उसके कायल
शख्स ने चलाई टूटी हुई साइकिल (Photo Credits: X)

Viral Video: हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है, जो किसी न किसी समस्या का सॉलिड जुगाड़ निकाल लेते हैं. ऐसे लोग अपने टैलेंट से अक्सर लोगों को हैरान करते रहते हैं और ऐसे ढेरों वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स टूटी हुई साइकिल (Cycle) पर न सिर्फ गजब का बैलेंस बनाता है, बल्कि वो उस टूटी हुई साइकिल को चलाकर हर किसी को हैरान भी कर रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग उसके टैलेंट के कायल हो गए हैं और जमकर उसकी सराहना कर रहे हैं.

इस वीडियो को एक्स पर @guru_ji_ayodhya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे एक हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जारी की हैं. एक यूजर ने लिखा है- ‘ कुछ भी कहो चाचा आपके पास कमाल का बैलेंस हैं.’ वहीं दूसरे ने लिखा है- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है और ये वीडियो उसका सबसे बड़ा सबूत है. यह भी पढ़ें: ये मैजिक है या आंखों का धोखा! पलक झपकते ही शख्स ने कपड़े को बना दिया जिंदा सांप, Viral Video देख नहीं होगा यकीन

शख्स ने चलाई टूटी हुई साइकिल

वायरल हो रहे वीडियो देखा जा सकता है कि एक शख्स के पास साइकिल है, वो भी दो टुकड़े मे. साइकिल के एक पहिए में साइकिल वाला हैंडल लगा है, जबकि दूसरे पहिए में बैठने के लिए सीट और पैडल लगा हुआ है, लेकिन दोनों पहिए अलग-अलग हैं. यहां हैरानी की बात तो यह है कि इस टूटी हुई साइकिल पर शख्स बैठकर कमाल का बैलेंस बना रहा है और उसे चलाता है. शख्स के इस टैलेंट को देखकर लोग उसकी जमकर सराहना कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2024 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).