वायरल

ये मैजिक है या आंखों का धोखा! पलक झपकते ही शख्स ने कपड़े को बना दिया जिंदा सांप, Viral Video देख नहीं होगा यकीन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स पलक झपकते ही कपड़े को जिंदा सांप बना देता है. इस जादू को देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि यह मैजिक है या फिर आंखों का धोखा.

ये मैजिक है या आंखों का धोखा! पलक झपकते ही शख्स ने कपड़े को बना दिया जिंदा सांप, Viral Video देख नहीं होगा यकीन
शख्स ने कपड़े को बना दिया जिंदा सांप (Photo Credits: X)

Viral Video: जादू यानी मैजिक (Magic) एक ऐसा खेल है, जो बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक हर किसी को काफी पसंद आता है. जादू को हर कोई बड़े ही इंस्ट्रेस्ट के साथ देखना पसंद करता है, लेकिन जादू करना कोई आसान काम नहीं है और न ही ये हर किसी के बस की बात ही है. जादू सीखने और एक अच्छा मैजिशियन (Magician) बनने के लिए सालों लग जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मैजिशियन का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो अपने जादू से लोगों को हैरान कर रहा है. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स पलक झपकते ही कपड़े को जिंदा सांप (Snake) बना देता है. इस जादू को देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि यह मैजिक है या फिर आंखों का धोखा.

इस वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- भ्रम... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 11 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी हैरान हो रहे हैं और उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है. यह भी पढ़ें: निडर होकर शख्स ने नंगे हाथों से विशालकाय सांप को पकड़ा, Viral Video देख यूजर्स बोले- ‘यह बुरे सपने जैसा है’

शख्स ने कपड़े को बना दिया जिंदा सांप

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कपड़े को देखते ही देखते जिंदा सांप में तब्दील कर देता है. उसके जादू से कपड़ा जिंदा सांप बनकर टेबल पर चलने लगता है और इस नजारे को देख वहां बैठी महिला घबराकर वहां से उठकर दूर चली जाती है. कपड़े को सांप बनता देख महिला के होश ही उड़ जाते हैं, जबकि वहां मौजूद लोग शख्स के कारनामे को देखकर हैरान हो जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2024 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).