वायरल

Viral Video: मॉल में शॉपिंग करने के लिए घोड़े पर सवार होकर पहुंचा शख्स, नजारा देख हैरत में पड़े लोग

सोशल मीडिया पर शॉपिंग मॉल से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गाड़ी से नहीं बल्कि घोड़े पर सवार होकर शॉपिंग के लिए पहुंचता है और उस घोड़े को लेकर सीधे शॉपिंग मॉल में ही घुस जाता है.

Viral Video: मॉल में शॉपिंग करने के लिए घोड़े पर सवार होकर पहुंचा शख्स, नजारा देख हैरत में पड़े लोग
घोड़े पर सवार होकर मॉल पहुंचा शख्स (Photo Credits: X)

Viral Video: आमतौर पर शॉपिंग (Shopping) करने के लिए लोग सुपरमार्केट (Super Market) या मॉल (Mall) में जाते हैं, जबकि कुछ लोग सामान्य दुकानों पर खरीददारी करना पसंद करते हैं. हालांकि क्वालिटी को महत्व देने वाले लोग मॉल से शॉपिंग करने पर ज्यादा भरोसा करते हैं और इसके लिए बकायदा वो अपने वाहन के साथ पहुंचते हैं, जहां उसे पार्किंग में लगाकर शॉपिंग करते हैं. सोशल मीडिया (Social media) पर शॉपिंग मॉल (Shopping Mall) से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स गाड़ी से नहीं बल्कि घोड़े (Horse) पर सवार होकर शॉपिंग के लिए पहुंचता है और उस घोड़े को लेकर सीधे शॉपिंग मॉल में ही घुस जाता है. जब लोगों ने घोड़े पर सवार होकर शख्स को शॉपिंग करते देखा तो उनके होश ही उड़ गए.

वीडियो टेक्सास का बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि शख्स यहां के एक वॉलमार्ट शोरूम में आया था. इस वीडियो को एक्स पर @MadVidss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है- टेक्सास में तो यह आम बात है, जबकि एक ने मजाकिया अंदाज में कहा है- वह भाग्यशाली था कि उसके घोड़े ने वहां गंदगी नहीं फैलाई. यह भी पढ़ें: Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में बैक फ्लिप मारते समय शख्स के साथ हो गया खतरनाक कांड, देखें वायरल वीडियो

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद घोड़े पर सवार होकर शख्स शॉपिंग मॉल के अंदर घूम रहा है. उसके हाथ में एक बाल्टी नजर आ रही है, जिसे उसने शायद मॉल से खरीदा है. वहीं मॉल में पहुंचे अन्य लोग जब उसे घोड़े पर सवार देखते हैं तो उनकी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं और लोग इस नजारे को कैमरे में कैद करने लगते हैं. बताया जा रहा है कि शख्स शॉपिंग करने के लिए मॉल में आया था, लेकिन घोड़े पर बैठकर उसे मॉल के अंदर घूमते देख हर कोई दंग रह गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2023 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).