वायरल

Viral Video: सांड से खिलवाड़ करने की भूल कर बैठा शख्स, गुस्साए जानवर ने पल भर में उसे याद दिला दी नानी

सोशल मीडिया पर सांड के हमले का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांड को छेड़ने की गलती कर बैठता है और अगले ही पल गुस्से में आकर जानवर उसे उसकी नानी याद दिला देता है.

Viral Video: सांड से खिलवाड़ करने की भूल कर बैठा शख्स, गुस्साए जानवर ने पल भर में उसे याद दिला दी नानी
सांड ने शख्स पर किया हमला (Photo Credits: X)

Bull Attack Viral Video: इस दुनिया में तमाम तरह के जानवर रहते हैं, दूसरे जानवरों (Animals) का शिकार करने वाले खूंखार जानवर जहां जंगलों में रहते हैं तो वहीं कई जानवर इंसानी बस्तियों में रहते हैं. इंसानी बस्तियों में रहने वाले अधिकांश जानवर इंसानों पर हमला नहीं करते हैं, लेकिन अगर उन्हें बेवजह परेशान किया जाए तो वो सबक सीखाने से पीछे भी नहीं हटते हैं. खासकर, सांड (Bull) की बात की जाए तो अगर कोई उन्हें परेशान न करे तो ये किसी पर जल्दी हमला नहीं करते हैं, लेकिन अगर किसी ने इन्हें छेड़ दिया तो ये उसे छोड़ते नहीं है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांड को छेड़ने की गलती कर बैठता है और अगले ही पल गुस्से में आकर जानवर उसे उसकी नानी याद दिला देता है.

इस वीडियो को @crazyclipsonly नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- शख्स सांड को भड़काता है और तुरंत ही इसका फल पाता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 6.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: स्कूटी से जा रही लड़कियों पर गुस्सैल सांड ने किया हमला, जान बचाने के लिए गाड़ी छोड़कर भागने पर हुईं मजबूर

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड के सींगों पर आग लगी है, फिर भी वो शांत खड़ा है, लेकिन सामने से एक शख्स आकर उसे गुस्सा दिलाने की कोशिश करता है. शख्स के बार-बार उकसाने पर सांड को गुस्सा आ जाता है और वो दौड़ते हुए शख्स को अपनी सींगों से उठाकर जमीन पर धड़ाम से पटकता है. सांड उसे इतनी जोर से पटकता है कि शख्स उठ नहीं पाता है और उसे उठाने के लिए कई लोग उसके पास पहुंचते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).