वायरल

Viral Video: शख्स ने ऑटो रिक्शा को बनाया लग्जरी कार जैसा, इस जुगाड़ को देख प्रभावित हुए लोग

जुगाड़ का एक शानदार वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपनी ऑटो रिक्शा को जुगाड़ तकनीक की मदद से लग्जरी कार में तब्दील कर देता है. वो अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए ऑटो रिक्शा को Rolls Royce जैसी बना देता है, जिसे देखकर लोग काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं.

Viral Video: शख्स ने ऑटो रिक्शा को बनाया लग्जरी कार जैसा, इस जुगाड़ को देख प्रभावित हुए लोग
देसी जुगाड़ (Photo Credits: Instagram)

Jugaad Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि हमारे देश में टैलेंट (Talent) की भरमार है, लेकिन उचित मंच न मिल पाने के कारण कई बार टैलेंट लोगों तक पहुंच नहीं पाता है. हालांकि सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में कोई भी अपने टैलेंट को दुनिया भर में पहुंचा सकता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई बार देसी जुगाड़ तकनीक (Jugaad)  के वीडियो देखकर लोग हैरान हो जाते हैं. इसी कड़ी में जुगाड़ का एक शानदार वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) को जुगाड़ तकनीक की मदद से लग्जरी कार (Luxury Car) में तब्दील कर देता है. वो अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए ऑटो रिक्शा को Rolls Royce जैसी बना देता है, जिसे देखकर लोग काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर autorikshaw_kerala_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज करा रहा है. एक यूजर ने लिखा है- दिखने में तो यह बिल्कुल Rolls Royce लग रही है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- इस काम को करने के लिए दिमाग और जुगाड़ दोनों का तगड़े लेवल पर इस्तेमाल हुआ है. यह भी पढ़ें: Jugaad Viral Video: शख्स ने ऑटो रिक्शा को किया मॉडिफाई, जुगाड़ तकनीक से बना दिया लग्जरी कार

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपने ऑटो रिक्शा को जुगाड़ के जरिए ऐसा बना देता है, जैसे वो कोई लग्जरी कार हो. ऑटो को लग्जरी कार में बदलने के बाद उसने उसे खूबसूरत बनाने के लिए गुलाबी रंग से रंग दिया. इतना ही नहीं उसने इस लग्जरी गाड़ी में शानदार सीट लगाने के साथ ही ऐसी छत लगाई है जो एक बटन दबाने से अपने आप खुल जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2023 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).