Desi Jugaad Viral Video: शख्स ने बनाई लेटकर चलने वाली साइकिल, अनोखे देसी जुगाड़ को देख लोग हुए हैरान
देसी जुगाड़ से जुड़ा एक अद्भुत वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली के एक शख्स ने देसी जुगाड़ की मदद से लेटकर चलने वाली साइकिल बना दी. शख्स के इस कारनामे को देख लोग हैरत में पड़ गए हैं
Desi Jugaad Viral Video: इस दुनिया में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेते हैं. देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) की मदद से लोग कई चीजों का ईजात करके दूसरों को हैरत में डाल देते हैं, जुगाड़ से जुड़े कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं, जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं. इसी कड़ी में देसी जुगाड़ से जुड़ा एक अद्भुत वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दिल्ली के एक शख्स ने देसी जुगाड़ की मदद से लेटकर चलने वाली साइकिल (Bicycle) बना दी. शख्स के इस कारनामे को देख लोग हैरत में पड़ गए हैं और उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @bunnypunia नाम अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- क्या किसी को पता है कि यह क्या है? आज पश्चिमी दिल्ली में इस कूल दिखने वाले सरदार जी को उनके इनोवेशन पर देखा. इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- पाजी तुसी ग्रेट हो जी, जबकि एक अन्य ने लिखा है- वाह मौज कर दी. यह भी पढ़ें: Viral Video: ठंडी हवा के लिए शख्स ने अपने ऑटो में भिड़ाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देखकर आप भी करेंगे उसकी तारीफ
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने जुगाड़ लगाकर मामूली सी साइकिल को लेटने वाली साइकिल बना दी. इस साइकिल की सीट पर कार की सीट लगी है और इसके पैडल हैंडल के पास लगे हुए हैं. सरदार जी ने इसे इस तरह से डिजाइन किया है कि इसे आराम से लेटकर चलाया जा सकता है. दिल्ली की सड़क पर इस अनोखी साइकिल को चलाते हुए सरदार कैमरे की तरफ देखकर खुशी से थम्स अप दिखाते हैं. उनके इस जुगाड़ की लोग काफी सराहना कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2024 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

