Viral Video: सड़क पर गिरी बुजुर्ग महिला की मदद के लिए आगे आया शख्स, चेहरा देखते ही उल्टे पांव भागने पर हुआ मजबूर
सोशल मीडिया पर एक मजेदार लेकिन डरावना वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, सड़क पर गिरी एक बुजुर्ग महिला को उठाने के लिए शख्स उसके पास पहुंचता है, वो जैसे ही महिला को उठाता है, उसका चेहरा देखकर भागने पर मजबूर हो जाता है.
Scary Prank Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर कई हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन नहीं होता है, जबकि कई वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिसे देखने के बाद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाने पर मजबूर हो जाते हैं. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सड़क पर दूसरों के साथ प्रैंक (Prank) करने से बाज नहीं आते हैं, लेकिन उनके प्रैंक के चक्कर में कई बार दूसरों की हालत भी खराब हो जाती है. सोशल मीडिया पर एक मजेदार लेकिन डरावना वीडियो वायरल (Scary Viral Video) हो रहा है. दरअसल, सड़क पर गिरी एक बुजुर्ग महिला (Elderly Woman) को उठाने के लिए शख्स उसके पास पहुंचता है, वो जैसे ही महिला को उठाता है, उसका चेहरा देखकर भागने पर मजबूर हो जाता है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 10 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आई हैं, जिसमें एक यूजर ने लिखा है- बेहद डरावना मजाक था ये, जबकि दूसरे ने लिखा है- आगे से कोई किसी की मदद करने से पहले सौ बार सोचेगा. यह भी पढ़ें: Scary Prank: राह चलते लोगों के साथ भूतिया प्रैंक, अचानक नकली भूत को सामने देख निकल पड़ी चीख
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विकलांग महिला सड़क पर गिरी हुई है, जिसकी हालत देख एक शख्स महिला को उठाने के लिए उसके पास पहुंचता है. शख्स महिला को उठाता है, लेकिन जैसे ही उसकी नजर महिला के चेहरे पर पड़ती है वो बुरी तरह से घबरा जाता है और अपनी जान बचाने के लिए उल्टे पैर दौड़ लगा लेता है. उसके बाद भी दो लोग उसकी मदद के लिए आगे आते हैं, लेकिन वो भी उसका चेहरा देखकर भाग जाते हैं. आपको बता दें कि महिला डरावना मास्क चेहरे पर लगाकर कई लोगों के साथ मजाक करती है और खौफनाक चेहरे वाले मास्क से लोगों को डराती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

