Viral Video: शेरनी ने किया तेंदुए पर जानलेवा अटैक, जानवर बनने ही वाला था उसका शिकार, फिर ऐसे बचाई खुद की जान
सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी तेंदुए पर जानलेवा अटैक करती है और वो उसका शिकार करने ही वाली होती है कि तभी तेंदुआ दिमाग लगाता है और सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचाने में कामयाब हो जाता है.
Viral Video: जगंल के शिकारी जानवरों (Animals) के चंगुल में एक बार अगर कोई फंस गया तो उसका बच पाना लगभग नामुमकिन होता है. खासकर, अगर शेर (Lion) या शेरनी (Lioness) किसी पर धावा बोल दे तो वो उसका काम तमाम करके ही दम लेते हैं. इन जानवरों के आगे तेंदुआ (Leopard) और चीता भी टिक नहीं पाते हैं, ऐसे में भला इंसान इनसे कैसे मुकाबला कर सकते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शेरनी तेंदुए पर जानलेवा अटैक करती है और वो उसका शिकार करने ही वाली होती है कि तभी तेंदुआ दिमाग लगाता है और सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचाने में कामयाब हो जाता है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर infavoritewild नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसके साथ कैप्शन में लिखा है- तेंदुए जैसे जानवर की विलुप्ति के कगार पर पहुंचने का एक कारण शेर जैसे अन्य शक्तिशाली शिकारी जानवर भी हैं. यह भी पढ़ें: सड़क पार करते समय बीच में मस्ती करने लगे नन्हे शेर, किनारे तक ले जाने में शेरनी को करनी पड़ी मशक्कत (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ जंगल में भटकता है, तभी शेरनी की नजर उस पर पड़ती है और वो धावा बोल देती है. हालांकि राहत की बात तो यह है कि हमले से पहले ही तेंदुआ देख लेता है और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगता है. भागने की कोशिश करते समय शेरनी उसे दबोच लेती है, लेकिन तभी वो अपना दिमाग लगाता है और सीधे पेड़ पर चढ़ जाता है, जबकि शेरनी वहीं पेड़ के नीचे खड़े होकर नीचे आने का इंतजार करती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2023 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

