Viral Video: मधुमक्खियों का शिकार हो गया बब्बर शेर, शरीर पर छत्ता बनाकर जंगल के राजा का कर दिया ऐसा हाल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शेर पर मधुमक्खियों ने न सिर्फ हमला कर दिया, बल्कि उसके शरीर पर छत्ता बना दिया. मधुमक्खियों का शिकार बनने के बाद जंगल के राजा की ऐसी हालत हो गई कि वो दर्द से बुरी तरह परेशान हो गया.

शेर के शरीर पर मधुमक्खियों ने बनाया छत्ता (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: जंगल की दुनिया में शेर, बाघ और तेंदुआ जैसे जानवरों का राज चलता है, जिनसे दूसरे जानवर भी खौफजदा हो जाते हैं. शिकारी जानवरों को देखते ही इंसानों के साथ-साथ दूसरे जानवरों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है, इसलिए इनसे पंगा लेने से हर कोई घबराता है. ऐसे में क्या जंगल के राजा शेर से कई पंगा नहीं ले सकता है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शेर पर मधुमक्खियों (Bees) ने न सिर्फ हमला कर दिया, बल्कि उसके शरीर पर छत्ता बना दिया. मधुमक्खियों का शिकार बनने के बाद जंगल के राजा की ऐसी हालत हो गई कि वो दर्द से बुरी तरह परेशान हो गया.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर anil.beniwal29 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोग देख चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- अगर रेस्क्यू टीम नहीं पहुंचती तो शेर को एक नई जिंदगी नहीं मिल पाती. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- पक्का शेर ने ही यहां कोई गलती की होगी, जिस पर मधुमक्खियों को गुस्सा आ गया होगा और उसने शेर का ऐसा हाल कर दिया. यह भी पढ़ें: Viral Video: बाघों के झुंड में जब अकेला घिर गया जंगल का राजा शेर, अगले ही पल जो हुआ... देखकर हो जाएंगे हैरान

मधुमक्खियों का शिकार हो गया बब्बर शेर

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल का राजा शेर कितनी बड़ी मुसीबत में फंस चुका है और लाख कोशिशों के बाद वो खुद की मदद नहीं कर पा रहा है. मधुमक्खियों ने शेर के पूरे शरीर पर छत्ता बना लिया है, जिसके चलते शेर का दर्द से हाल बेहाल हो गया है. जब इस बात की जानकारी जंगल के रेस्क्यू टीम को लगी तो वो मौके पर पहुंची और शेर का इलाज किया. टीम ने सुई और दवाई की मदद से शेर के शरीर पर बने मधुमक्खियों के छत्ते को साफ करके जंगल के राजा की जान बचाई.

Share Now

\