वायरल

Viral Video: निगले हुए तीन सांपों को एक-एक कर उगलता नजर आया किंग कोबरा, नजारा देख उड़े लोगों के होश

सोशल मीडिया पर रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक किंग कोबरा तीन सांपों को पहले तो निगल लेता है, फिर बीच सड़क पर एक-एक कर उन सांपों को उगलता है. इस भयावह नजारे को देखकर वहां मौजूद लोगों के भी होश उड़ गए.

Viral Video: निगले हुए तीन सांपों को एक-एक कर उगलता नजर आया किंग कोबरा, नजारा देख उड़े लोगों के होश
किंग कोबरा ने उगले तीन सांप (Photo Credits: X)

King Cobra Viral Video: दुनिया भर में पाए जाने वाले विभिन्न प्रजाति के सांपों (Snakes) में किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) को बेहद खतरनाक माना जाता है, जिसके बारे में सुनते ही लोगों के होश उड़ जाते हैं. अगर यह सांप किसी को डस ले तो उसका बच पाना असंभव हो जाता है. ये लंबे होने के साथ-साथ काफी जहरीले और ताकतवर भी होते हैं, ये कई बार भूख लगने पर दूसरे सांपों को भी अपना आहार बना लेते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक किंग कोबरा तीन सांपों को पहले तो निगल लेता है, फिर बीच सड़क पर एक-एक कर उन सांपों को उगलता है. इस भयावह नजारे को देखकर वहां मौजूद लोगों के भी होश उड़ गए.

इस वीडियो को एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख 90 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- मुझे नहीं पता था कि सांप रिसाइकल भी होते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- ऐसा लग रहा है कि कोबरा के गले में बाकी सांप अटक चुका था. उधर तीसरे यूजर ने लिखा है- आसपास लोगों को देखकर वो स्ट्रेस में चला गया और सांपों को उगल डाला. यह भी पढ़ें: बिच्छू को सामने देख फन फैलाकर खड़ा हुआ किंग कोबरा, अगले ही पल जो हुआ… Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप

किंग कोबरा ने एक-एक कर उगले तीन सांप

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा सांप ने पहले तीन सांपों को निगल लिया था और उन्हें निगलने के बाद बीच सड़क पर एक-एक कर वो उन सांपों को उगलने लगा. इस भयावह नजारे को देखकर वहां मौजद लोग भी दंग रह गए. यह नजारा वहां मौजूद लोगों के लिए काफी डरावना था, क्योंकि कोबरा के मुंह से इस तरह सांपों को एक-एक कर बाहर आते देखना किसी भी व्यक्ति के लिए आसान नहीं था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).