वायरल

बिच्छू को सामने देख फन फैलाकर खड़ा हुआ किंग कोबरा, अगले ही पल जो हुआ… Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिच्छु को अपने सामने आता देख किंग कोबरा सांप अपने फन फैलाकर खड़ा हो जाता है. इसके बाद जो होता है, उसे देखकर यकीनन आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.

बिच्छू को सामने देख फन फैलाकर खड़ा हुआ किंग कोबरा, अगले ही पल जो हुआ… Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
किंग कोबरा और बिच्छू का हुआ आमना-सामना (Photo Credits: Instagram)

King Cobra Snake Vs Scorpion Viral Video: जंगल की दुनिया से कई बार विचलित करने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है. अगर बात करें सांप (Snake) और नेवले (Mongoose) की लड़ाई की तो अक्सर कहा जाता है कि इस लड़ाई में नेवले की ही जीत होती है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बिच्छू (Scorpion) को अपने सामने आता देख किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) अपने फन फैलाकर खड़ा हो जाता है. वीडियो में बिच्छू को सांप के घर में घुसते देख किंग कोबरा सतर्क हो जाता है, लेकिन अगले ही पल जो होता है, उसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rijeshkv_80 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इसके साथ ही लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. कुछ लोगों ने सांप की प्रतिक्रिया को मजेदार बताया है, जबकि कई लोगों ने इसे प्रकृति के दो खतरनाक जीवों के बीच के संतुलन के रूप में देखा. यह भी पढ़ें: King Cobra Vs Python: विशालकाय अजगर और किंग कोबरा के बीच हुई खूनी लड़ाई, फिर जो हुआ... देखें Viral Video

किंग कोबरा और बिच्छू का हुआ आमना-सामना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @rijeshkv_80

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा सांप ईंट से बने एक छोटे से घर में दिखाई दे रहा है, अचानक उसके सामने एक बिच्छु धीमी रफ्तार में आता है. अपने घर में आराम फरमा रहा सांप अपने सामने बिच्छू को देखते ही फन फैलाकर खड़ा हो जाता है. देखते ही देखते दोनों बिल्कुल एक-दूसरे के आमने-सामने होते हैं. बिच्छू को देखकर सांप की हालत खराब हो जाती है, लेकिन वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है, जिससे यह पता नहीं चल पाता है कि सांप और बिच्छू में से आखिर किसकी जीत हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).