वायरल

King Cobra Vs Python: विशालकाय अजगर और किंग कोबरा के बीच हुई खूनी लड़ाई, फिर जो हुआ... देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खतरनाक किंग कोबरा सांप और विशालकाय अजगर के बीच लड़ाई हो जाती है, जिसका अंजाम देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. वीडियो में अजगर को किंग कोबरा से बुरी तरह से उलझते देखा जा सकता है, जो नागराज को शिकंजे में जकड़े हुए दिखाई दे रहा है.

King Cobra Vs Python: विशालकाय अजगर और किंग कोबरा के बीच हुई खूनी लड़ाई, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
अजगर और किंग कोबरा की लड़ाई (Photo Credits: Instagram)

King Cobra Vs Python Viral Video: जंगल की दुनिया में अक्सर खूंखार शिकारी जानवरों के बीच खूनी लड़ाई देखने को मिलती रहती है. शिकार से जुड़े वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं और इस तरह के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किंग कोबरा सांप और अजगर की लड़ाई से जुड़ा वीडियो देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें खतरनाक किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) और विशालकाय अजगर (Python) के बीच लड़ाई हो जाती है, जिसका अंजाम देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. वीडियो में अजगर को किंग कोबरा से बुरी तरह से उलझते देखा जा सकता है, जो नागराज को शिकंजे में जकड़े हुए दिखाई दे रहा है.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @rijeshkv_80 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इतिहास गवाह है कि कैमरा मैने को कुछ नहीं हुआ, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- किंग कोबरा और अजगर को लड़ते हुए देखना सच में इंट्रेस्टिंग था. यह भी पढ़ें: बेखौफ होकर खतरनाक किंग कोबरा को पुचकारने लगा शख्स, फिर जो हुआ... Viral Video देख उड़ जाएंगे होश

अजगर और किंग कोबरा के बीच हुई खूनी लड़ाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @rijeshkv_80

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किंग कोबरा जीभ निकालते हुए फुफकारता है, ताकि वो अजगर को डस सके. हालांकि यहां अजगर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अजगर कोई कच्चा खिलाड़ी नहीं और वो भी किंग कोबरा को कांटे की टक्कर देता है. अजगर अपने बड़े आकार और ताकत का इस्तेमाल करते हुए किंग कोबरा के साथ मुकाबला कर रहा है. इस लड़ाई में अजगर खतरनाक किंग कोबरा पर भारी पड़ जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2024 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).