वायरल

Viral Video: 6 फीट लंबे सांप को बेरहमी से निगल गया किंग कोबरा, नजारा देखकर सहम जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर रोंगटे खड़े करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किंग कोबरा सांप बड़ी ही बेरहमी से एक 6 फीट के सांप को निगलता हुआ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है और लोग इस नजारे को देखकर बुरी तरह से सहम गए हैं.

Viral Video: 6 फीट लंबे सांप को बेरहमी से निगल गया किंग कोबरा, नजारा देखकर सहम जाएंगे आप
किंग कोबरा ने निगला सांप (Photo Credits: X)

King Cobra Viral Video: दुनिया भर में पाई जाने वाली सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियों में किंग कोबरा (King Cobra) को सबसे ज्यादा खतरनाक और जहरीला सांप माना जाता है. इसके काटने से पल भर में किसी की भी मौत हो सकती है, इसलिए इस सांप का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूटने लगते हैं. अगर किंग कोबरा की किसी दूसरे सांप से लड़ाई हो जाए तब भी यह उस पर भारी पड़ता हुआ दिखाई देता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर रोंगटे खड़े करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें किंग कोबरा सांप बड़ी ही बेरहमी से एक 6 फीट के सांप को निगलता हुआ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है और लोग इस नजारे को देखकर बुरी तरह से सहम गए हैं.

इस वीडियो को एक्स पर @WowTerrifying नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 112.9k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा है- कोबरा ने जरूर लोगों को खतरा समझकर अपना खाना उगल दिया. वहीं दूसरे ने लिखा है- यह वीडियो बेहद डरावना और परेशान करने वाला है. यह भी पढ़ें: Viral Video: किंग कोबरा के सिर को अजगर ने लिया दबोच, दो खतरनाक सांपों की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल

किंग कोबरा ने सांप को निगला

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय कोबरा सड़क किनारे अपने मुंह से दूसरे बड़े सांप को निगल लेता है, लेकिन फिर कुछ देर बाद वो निगले हुए सांप को उगलने लगता है. उसी दौरान सड़क से गुजर रहे लोग इस नजारे को देखकर दंग रह गए. आप देख सकते हैं कि किस तरह से किंग कोबरा 6 फीट लंबे सांप को निगलने के बाद उसे उगलता हुआ दिख रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).