वायरल

Viral Video: जन्म के तुरंत बाद ही नन्हे हाथी ने बढ़ाया अपना पहला कदम, मां के पीछे चलने की करने लगा कोशिश

सोशल मीडिया पर एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी जन्म के तुरंत बाद चलने के लिए पहला कदम उठाता है और अपनी मां के पीछे-पीछे चलने की कोशिश करता है.

Viral Video: जन्म के तुरंत बाद ही नन्हे हाथी ने बढ़ाया अपना पहला कदम, मां के पीछे चलने की करने लगा कोशिश
चलने की कोशिश करता नन्हा हाथी (Photo Credits: X)

Baby Elephant Viral Video: इंसानों के बच्चे जब जन्म लेते हैं तो उन्हें चलने के लिए पहला कदम उठाने में कई महीने लग जाते हैं, लेकिन जानवरों के बच्चे जन्म के तुरंत बाद ही चलने की कोशिश करने लगते हैं और वो चलना शुरु कर देते हैं. कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जो दिलों को जीत लेते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी (Baby Elephant) जन्म के तुरंत बाद चलने के लिए पहला कदम उठाता है और अपनी मां हथिनी (Mother Elephant) के पीछे-पीछे चलने की कोशिश करता है. मां और उसके बच्चे के बीच का यह बंधन लोगों के दिलों को जीत रहा है.

इस वीडियो को आईएफएस प्रवीण कास्वां ने @ParveenKaswan नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- अभी जन्मा और चलना शुरु किया. हालांकि ठीक से चल नहीं पाता, लेकिन एक दिन वो चलेगा और धरती हिल जाएगी. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 32.4k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: मां हथिनी के बगल में सुकून से सोते दिखे दो नन्हे हाथी, Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन

जन्म के तुरंत बाद चलने की कोशिश करता नन्हा बच्चा

वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- यह सबसे सुंदर वीडियो है, जो मैंने लंबे समय के बाद देखा है, जबकि कई लोगों ने इस क्लिप को प्यारा बताया है. दूसरे यूजर ने लिखा है- मां के बारे में क्या? उसकी अभी-अभी डिलीवरी हुई है और उसने चलना शुरु कर दिया है. वहीं एक ने लिखा है- मुझे लगता है कि हम एकमात्र ऐसे जानवर हैं, जिन्हें जन्म के बाद पहला कदम उठाने में भी इतना समय लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2024 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).