Viral Video: जंगल की बेरहम दुनिया, हथिनी की सूंड दिखे दूसरे जानवर द्वारा किए गए जानलेवा हमले के निशान
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हथिनी की सूंड पर दूसरे जानवर द्वारा हुए जानलेवा हमले के निशान दिखाई दे रहे हैं. हथिनी के सूंड पर हमले के निशान देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
Viral Video: जंगल (Forest) में रहने वाले हर जानवर के लिए जीवन का हर एक दिन चुनौती लेकर आता है, क्योंकि जंगल के अपने नियम और कानून हैं. यहां जिंदा रहने के किए एक जानवर (Animal) अक्सर दूसरे जानवर का शिकार करता है. ऐसे में यहां जिंदा रहने के लिए हर जानवर को जंग लड़नी पड़ती है, कई बार कमजोर जानवर दूसरे शिकारी जानवरों का शिकार बन जाते हैं तो कई बार वो जानलेवा हमले में भी बच जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें हथिनी (Elephant) की सूंड पर दूसरे जानवर द्वारा हुए जानलेवा हमले के निशान दिखाई दे रहे हैं. हथिनी के सूंड (Elephant Trunk) पर हमले के निशान देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
इस वीडियो को naturesgnarly नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 122,277 लाइक्स मिल चुके हैं. हथिनी की सूंड पर लगे घाव के निशान देखकर यूजर्स भी हैरत में पड़ गए हैं. यह भी पढ़ें: जंगल में पेड़ से रबर निकाल रहे शख्स ने की हाथियों को खड़ेदने की कोशिश, गजराज को आया गुस्सा और फिर... (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विशालकाय हथिनी की सूंड पर हमले के निशान नजर आ रहे हैं. हथिनी की सूंड पर आगे की ओर हमले के कारण कुछ हिस्सा गायब है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस पर कितना घातक हमला हुआ होगा. बताया जा रहा है कि बचपन में हथिनी पर दूसरे जानवर द्वारा जानलेवा हमला हुआ था, लेकिन इसके बाद भी वो सामान्य जीवन जी रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2023 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

