वायरल

Viral Video: बाज ने एक खेत में मुर्गी पर किया जबरदस्त अटैक, बकरी और मुर्गे ने ऐसे बचाई उसकी जान

एक बाज खेत में मुर्गी पर जबरदस्त अटैक करता है. बाज मुर्गी का शिकार करने की कोशिश करता है, लेकिन तभी एक मुर्गा और बकरी दौड़ते हुए आते हैं और बाज से भिड़ जाते हैं. मुर्गा और बकरी डटकर बाज का सामना करते हैं और उसे वहां से भगाकर ही दम लेते हैं. इतना ही नहीं वो मुर्गी की जान बचाने में भी कामयाब हो जाते हैं.

Viral Video: बाज ने एक खेत में मुर्गी पर किया जबरदस्त अटैक, बकरी और मुर्गे ने ऐसे बचाई उसकी जान
बाज ने मुर्गी पर किया हमला (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: हर किसी की जिंदगी में एक अच्छे दोस्त का होना किसी सौगात से कम नहीं है. वो दोस्त ही होता है जो अच्छे और बुरे दोनों वक्त में साथ देता है. दोस्त तो दोस्त होता है, चाहे वो किसी इंसान का हो या फिर जानवर का… दोस्ती की एक अनोखी मिसाल पेश करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाज (Hawk) खेत (Farm) में मुर्गी (Chicken) पर जबरदस्त अटैक करता है. बाज मुर्गी का शिकार करने की कोशिश करता है, लेकिन तभी एक मुर्गा (Rooster) और बकरी (Goat) दौड़ते हुए आते हैं और बाज से भिड़ जाते हैं. मुर्गा और बकरी डटकर बाज का सामना करते हैं और उसे वहां से भगाकर ही दम लेते हैं. इतना ही नहीं वो मुर्गी की जान बचाने में भी कामयाब हो जाते हैं.

इस वीडियो को Buitengebieden नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बाज के हमले से मुर्गी को बकरी और मुर्गे ने बचाया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 4.4M व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 30.7K लोगों ने रीट्वीट और 179K लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: छत पर बैठा था प्यासा कबूतर, बच्चे ने ऐसे जुगाड़ लगाकर पिलाया पक्षी को पानी (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुर्गी खेत में चल रही है, तभी एक बाज उड़ता हुआ उसके पास पहुंचता है और उस पर झपट्टा मार देता है. मुर्गी बाज के चंगुल से खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष करती है, लेकिन नाकाम होती है. हालांकि तभी एक मुर्गा और बकरी दौड़ते हुए उसके पास पहुंचते हैं. दोनों मुर्गी की जान बचाने के लिए बाज से भिड़ जाते हैं और काफी देर तक उसका मुकाबला करते हैं. आखिरकार दोस्ती की ताकत के आगे बाज को हार माननी पड़ती है और अपने शिकार को छोड़कर भागना पड़ता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2021 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).