वायरल

Viral Video: अपनी शादी में दूल्हे ने किया ऐसा डांस कि देखकर शर्म से पानी-पानी हो गई दुल्हन, यूजर्स ने लिए मजे

सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी शादी के दौरान दूल्हा स्टेज पर दुल्हन के सामने कुछ इस अंदाज में डांस करता है कि दुल्हन शर्म से पानी-पानी हो जाती है. इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं.

Viral Video: अपनी शादी में दूल्हे ने किया ऐसा डांस कि देखकर शर्म से पानी-पानी हो गई दुल्हन, यूजर्स ने लिए मजे
दूल्हे का डांस देख शरमा गई दुल्हन (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: शादियों से सीजन (Wedding Season) में अक्सर दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) से जुड़े मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं. अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन कई महीने पहले से ही तैयारी करते हैं, साथ ही वो कुछ न कुछ स्पेशल करने की कोशिश करते हैं. शादियों में डीजे बजते ही बाराती जमकर डांस करते हैं और बारातियों के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन भी जमकर डांस करते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें अपनी शादी के दौरान दूल्हा स्टेज पर दुल्हन के सामने कुछ इस अंदाज में डांस करता है कि दुल्हन शर्म से पानी-पानी हो जाती है. इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं.

इस वीडियो को manish_ramgarh_0 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसपर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- कंवारा मर जाऊंगा, लेकिन ऐसा डांस नहीं करूंगा. वहीं दूसरे ने लिखा है- डॉक्टर ने क्या बोला कब तक ठीक होंगे. उधर तीसरे यूजर ने लिखा है- ये दूल्हा कम जादूगर ज्यादा लग रहा है. यह भी पढ़ें: Funny Video: शादी में अपनी दुल्हन के लिए दूल्हे ने किया ऐसा डांस, कॉन्फिडेंस देखकर लोग हुए हैरान

दूल्हे का डांस देख शर्म से पानी-पानी हुई दुल्हन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manish Ramgarh (@manish_ramgarh_0)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन के सामने जमकर डांस कर रहा है, लेकिन दुल्हन उसका साथ देने के बजाय चुपचाप देख रही है. दूल्हे के स्टेप्स को देखकर दुल्हन शर्म से पानी पानी हो जाती है और कुछ लोग उसे दूल्हे से दूर करने की कोशिश भी करते हैं. इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और दूल्हे का डांस देखकर जमकर मजे ले रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).