Funny Video: शादी में अपनी दुल्हन के लिए दूल्हे ने किया ऐसा डांस, कॉन्फिडेंस देखकर लोग हुए हैरान
दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को इंप्रेस करने के लिए अपने सबसे खास दिन डांस करने का मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं. इसी कड़ी में एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी दुल्हन के लिए दूल्हा ऐसा डांस करता है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.
Groom Dance Viral Video: शादियों के सीजन (Wedding Season) में दूल्हा-दुल्हन, रीति-रिवाजों और बारात से जुड़े तमाम तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. शादी-ब्याह से जुड़े कई वीडियो देख जहां लोग इमोशनल हो जाते हैं तो वहीं कई ऐसे वीडियोज पर भी हमारी नजर पड़ती है, जिसे देख चेहरे पर गजब की मुस्कान आ जाती है और लोग हंसते-हंसते लोटपोट होने तक को मजबूर हो जाते हैं. अब शादी का जश्न हो और उसमें डांस न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. खासकर, दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) एक-दूसरे को इंप्रेस करने के लिए अपने सबसे खास दिन डांस (Dance) करने का मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं. इसी कड़ी में एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी दुल्हन के लिए दूल्हा ऐसा डांस करता है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.
इस वीडियो को nunna_memer नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे पांच मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में दूल्हे के डांस को देखकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- पसंदीदा औरत के लिए मर्द कुछ भी कर सकता है, दूसरे ने लिखा है- बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए लाइफ में, वहीं तीसरे ने लिखा है- डांस ये कर रहा है और शर्म मुझे आ रही है. यह भी पढ़ें: दुल्हन को वरमाला पहनाने के लिए दूल्हे ने लगा दी छलांग, फिर जो हुआ... Viral Video देख छूट जाएगी आपकी हंसी
दुल्हन के लिए दूल्हे ने किया डांस
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी समारोह में दूल्हा अपनी दुल्हन को इंप्रेस करने के लिए डांस करता है. दूल्हा ‘तेनु लेके मैं जावंगा’ गाने पर अपने अंदाज में डांस कर रहा है. उसके डांस स्टेप्स और कॉन्फिडेंस को देख लोग हैरान हो रहे हैं. दुल्हन खड़े-खड़े दूल्हे को डांस करते हुए देख रही है, जबकि रिश्तेदार उसका वीडियो बनाने में बिजी दिखाई दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

