Viral Video: झरने के ऊपर पेड़ पर चढ़कर स्टंट कर रही थी लड़की, अगले ही पल उसके साथ हुआ ये हादसा
स्टंट का एक हैरान कपने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की झरने के ऊपर पेड़ की डाली पर स्टंट करने लगती है, लेकिन अगले ही पल उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वो धड़ाम से नदी में जा गिरती है.
Stunt Goes Wrong Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर पॉपुलर होने और अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. यहां तक की वीडियो (Video) बनाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते हैं. खासकर कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करते हैं, लेकिन कई बार स्टंट (Stunt) के दौरान संतुलन बिगड़ने से उनके साथ कोई न कोई हादसा हो जाता है. इसी कड़ी में स्टंट का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की झरने के ऊपर पेड़ की डाली पर स्टंट करने लगती है, लेकिन अगले ही पल उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वो धड़ाम से नदी में जा गिरती है. यह भी पढ़ें: Stunt Viral Video: स्टंट दिखाने के चक्कर में पापा की परी का हुआ बुरा हाल, साइकिल के साथ जमीन पर गिरी धड़ाम
वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि आखिर इस लड़की को बहते झरने के ऊपर ही स्टंट करने की क्यों सूझी, क्या इसकी मति मारी गई थी. इस वीडियो को Wtf Scene नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 856.7k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: UP: रील्स बनाने के चक्कर में सड़क पर कर रहे थे स्टंटबाजी, एक्शन के बाद पुलिस ने युवकों का काटा 77 हजार का चालान
देखें वीडियो-
Go with the flow ? pic.twitter.com/BGZ120HZYL
— Wtf Scene (@wtf_scene) February 24, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती बहती हुई नदी के ऊपर पेड़ की शाखा पर योग करके स्टंट दिखाने की कोशिश कर रही है. स्टंट के दौरान वो अपना शरीर पीछे की तरफ पूरा मोड़ देती है, शुरुआत में सब कुछ ठीक ही चल रहा था, लेकिन अचानक से उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो धड़ाम से नीचे नदी में गिर जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2023 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

