वायरल

Viral Video: सड़क के बीच डिवाइडर पर बैठकर रो रही थी फूल बेचने वाली बच्ची, बाइक रोककर शख्स ने किया कुछ ऐसा कि…

सड़क पर फूल बेचने वाली छोटी बच्ची का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो सड़क के बीच डिवाइडर पर बैठकर रोती हुई दिखाई दे रही है. बच्ची को रोते देख एक बाइक सवार उसके पास पहुंचता है और उसे पैसे देने की कोशिश करता है, लेकिन बच्ची पैसे नहीं लेती है.

Viral Video: सड़क के बीच डिवाइडर पर बैठकर रो रही थी फूल बेचने वाली बच्ची, बाइक रोककर शख्स ने किया कुछ ऐसा कि…
डिवाइडर पर बैठकर रोती फूल बेचने वाली बच्ची (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सड़क पर फूल बेचने वाली छोटी बच्ची का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो सड़क के बीच डिवाइडर पर बैठकर रोती हुई दिखाई दे रही है. बच्ची (Girl)  को रोते देख एक बाइक सवार (Bike Rider) उसके पास पहुंचता है और उसे पैसे देने की कोशिश करता है, लेकिन बच्ची पैसे नहीं लेती है. इसके बाद शख्स आराम से उसकी बात सुनता है और उसे दिलासा देता है. शख्स ने इस वीडियो को ride_with_shikhar नाम के अकाउंट से शेयर किया है. इस पर लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है- तुम वो सुपरहीरो हो जिसकी हमें जरूरत है! आगे बढ़ो यार!. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- दुनिया को और शोर की जरूरत नहीं, उसे तुम्हारे जैसे और दिलों की जरूरत है. जब कई गुजर गए, तो तुम दिलासा देने के लिए रुके.

इस वीडियो के साथ शख्स ने कैप्शन लिखा है- वह इसलिए नहीं रोई क्योंकि उसे पैसे नहीं मिले... वह इसलिए रोई क्योंकि दुनिया ने उसे निराश किया. एक ऑटो ड्राइवर ने उसे थप्पड़ मारा क्योंकि वह गुलाब बेचने के लिए उसके ऑटो का पीछा कर रही थी... मैं रुकी, उसकी बात सुनी और उसे दिलासा देने की कोशिश की. उसने पैसे लेने से मना कर दिया—गर्व से नहीं, बल्कि दर्द से. आइए बेहतर इंसान बनें. किसी को यह यकीन दिलाने की वजह बनें कि दयालुता अभी भी मौजूद है. आइए, साथ मिलकर जागरूकता और सहानुभूति फैलाएं. यह भी पढ़ें: Jharkhand: छात्रों की मजबूरी! जान जोखिम में डालकर कर रहे है टूटा हुआ ब्रिज पार, झारखंड के खूंटी जिले का वीडियो आया सामने;VIDEO

सड़क पर रो रही फूल बेचने वाली बच्ची को शख्स ने दिया दिलासा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Sahni (@ride_with_shikhar)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फूल बेचने वाली एक बच्ची सड़क के बीच डिवाइडर पर निराशा भरे भाव से बैठकर रो रही होती है, वहां से गुजरने वाले लोग उसे नजरअंदाज करके आगे बढ़ते चले जाते हैं. तभी वहां पर एक बाइक सवार आता है और बच्ची की तरफ देखता है. उसे निराश देखकर शख्स उसे पैसे देने की कोशिश करता है, लेकिन बच्ची पैसे नहीं लेती है. इसके बाद वो बच्ची से उसके रोने का कारण पूछता है, तब बच्ची उसे अपने रोने की वजह बताती है और शख्स उसके सिर पर हाथ रखकर उसे दिलासा दिलाता है, जिससे बच्ची फिर से सहज हो जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).