वायरल

Snake Rescue Viral Video: घर की छत पर फंसा था विशालकाय सांप, बेखौफ होकर महिला ने ऐसे किया नागराज को रेस्क्यू

सोशल मीडिया पर सांपों के रेस्क्यू किए जाने के कई वीडियो भी आपने देखे होंगे. इसी कड़ी में एक सांप को रेस्क्यू करने का हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें घर की छत पर फंसे एक सांप को महिला दिलेरी दिखाते हुए रेस्क्यू करती हुई नजर आ रही है.

Snake Rescue Viral Video: घर की छत पर फंसा था विशालकाय सांप, बेखौफ होकर महिला ने ऐसे किया नागराज को रेस्क्यू
महिला ने सांप को किया रेस्क्यू (Photo Credits: YouTube)

Snake Rescue Viral Video: बरसात या गर्मियों के दिनों में अक्सर जंगलों से निकलकर सांप (Snake) रिहायशी इलाकों (Residential Area) में दाखिल हो जाते हैं. किसी के घर, बाथरूम या बालकनी में सांपों (Snakes) के मिलने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. वैसे तो कई बार सांप घर या किसी जगह जाकर फंस जाते हैं, ऐसे में उन्हें रेस्क्यू करने के लिए स्नेक कैचर (Snake Catcher) की मदद ली जाती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों के रेस्क्यू किए जाने के कई वीडियो भी आपने देखे होंगे. इसी कड़ी में एक सांप को रेस्क्यू (Snake Rescue) करने का हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें घर की छत पर फंसे एक सांप को महिला दिलेरी दिखाते हुए रेस्क्यू करती हुई नजर आ रही है.

इस वीडियो को यूट्यूब पर स्नेक सेवर मधु- निर्जरा नाम के चैनल से शेयर किया गया है, जिसे  अब तक 2,940,074 व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- खतरनाक रेस्क्यू, छत के ऊपर से निकाला सांप को... मधु द्वारा साहसिक सांप बचाव... यह भी पढ़ें: Cobra Swallows Russell Viper Snake: इंडियन कोबरा ने निगला रसेल वाइपर स्नेक, डरावना वीडियो वायरल

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि छत पर सांप के फंसे होने की सूचना मिलते ही एक महिला स्नेक कैचर मौके पर पहुंचती है. महिला छत पर चढ़ती है और खप्पर के नीचे फंसे सांप को किसी तरह से बचाती है. बताया जा रहा है कि सांप जहरीला नहीं था, लिहाजा महिला ने आसानी से उसे रेस्क्यू कर लिया. महिला को दिलेरी से सांप को रेस्क्यू करते देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था और लोग इस वीडियो को देख हैरान नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).